होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इन्हें बनाया गया प्रसार भारती का नया ऐडवाइजर
...इन्हें बनाया गया प्रसार भारती का नया ऐडवाइजर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पूर्व सूचना-प्रसारण सचिव सुनील अरोड़ा को सरकारी ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती का सलाहकार नियुक्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने अरोड़ा को सलाहकार नियुक्त करने का प्रस्ताव प्रसार भारती को भेजा था, जिसे प्रसार भारती ने स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि 1980 के बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी अरोड़ा 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए थे। वे 31 अगस्त 2015 को सूचना-प्रसारण मंत्रालय में शामिल हुए थे। वे डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम (डैस) के तीसरे चरण के इलाकों में कार्यान्वयन में शामिल रहे। तीसरे चरण की एफएम रेडियो की नीलामी भी उनके कार्यकाल के दौरान आयोजित हुई थी।
हिमाचल प्रदेश कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी अजय मित्तल ने नए सूचना-प्रसारण सचिव के रूप में अरोड़ा की जगह ली थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स