होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब हमारे बीच नहीं रहे CBI के पूर्व डायरेक्टर और कॉलमनिस्ट जोगिन्दर सिंह
अब हमारे बीच नहीं रहे CBI के पूर्व डायरेक्टर और कॉलमनिस्ट जोगिन्दर सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर और कॉलमनिस्ट जोगिन्दर सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सिंह 77 साल के थे। सीबीआई डायरेक्टर के तौर पर जोगिंदर सिंह ने बोफोर्स तोप सौदा, चंद्रा स्वामी, स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर और कॉलमनिस्ट जोगिन्दर सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सिंह 77 साल के थे। सीबीआई डायरेक्टर के तौर पर जोगिंदर सिंह ने बोफोर्स तोप सौदा, चंद्रा स्वामी, सेंट किट्स घोटाला और रक्षा सौदे में घोटाले की जांच की थी। सिंह सिर्फ 11 महीने सीबीआई डायरेक्टर रहे।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 1 बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। सिंह कर्नाटक कैडर के 1961 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें सीबीआई के प्रमुख के तौर पर चुना गया था। सेवानिवृत्त होने के बाद सिंह ने विभिन्न विषयों पर 25 से ज्यादा किताबें लिखीं।वे कई अखबारों के लिए भी कॉलम भी लिखते थे। अचनाक उनके निधन की खबर आते ही ट्विटर पर श्रद्धांजलि देने का अनवरत सिलसिला चल पड़ा है-
Former Director of the CBI-Sardar Joginder Singh is no more.May God Rest his soul in peace.Cremation 4-2-17,1 PM Lodhi Crematorium N.Delhi
— Manish Tewari (@ManishTewari) February 3, 2017
Former CBI Director Joginder Singh no more. One of the most outspoken voice in India even though he had a short stint in office. #RIPpic.twitter.com/ncHMbxaG79 — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 3, 2017
Former CBI Director Joginder Singh, an honest officer & who belonged to Jalalabad,Panjab, my hometown also is no more. My tributes to him — santosh khanna (@vidhibharatipar) February 3, 2017
Joginder Singh - always available on phone for gyan on CBI & helpful expert quote. Was a nice punjabi with good heart - travel well sir. RIP
— Aman Sharma (@AmanKayamHai_ET) February 3, 2017
Really Sad to Know... RIP Sardar Joginder Singh.#CBI https://t.co/qgn6GXWxIF — Alka Lamba (@LambaAlka) February 3, 2017समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स