होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक व्यक्ति को पड़ा मंहगा, लगा 1 करोड़ का जुर्माना

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक व्यक्ति को पड़ा मंहगा, लगा 1 करोड़ का जुर्माना

अगर आप फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करते हैं तो सावधान जाइए और इस खबर से सीख लीजिए। ऑस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति को फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने पर अदालत ने 150 हजार डॉलर यानी करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। दरअसल गंभीर मामले में फेसबुक पर पोस्ट

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

अगर आप फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करते हैं तो सावधान जाइए और इस खबर से सीख लीजिए। ऑस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति को फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने पर अदालत ने 150 हजार डॉलर यानी करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है।

दरअसल गंभीर मामले में फेसबुक पर पोस्ट की गई सामग्री से एक होटल मालिक की जिंदगी बर्बाद हो गई थी।

मार्च 2014 में एक इलेक्ट्रीशियन डेविड स्कॉट ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला था, 'पेडोफाइल (बच्चों की तरफ यौन आकर्षित होने वाला व्यक्ति) संबंधित चेतावनी - नमबका (कस्बा) को इन राक्षसों (ब्लू डॉल्फिन) के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया गया है, निर्वाण होटल और ऊपर भारतीय रेस्तरॉ! इन होटलों के ठीक सामने हमारे बच्चों के बस स्टॉप हैं।'

इन दोनों होटलों के मालिक कीनेथ रोथ ने स्कॉट से माफी मांगने का अनुरोध किया, तो स्कॉन ने रोथ को धमकी दी और बुरी तरह पीटा। इसके बाद रोथ को छह महीने अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।

'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 74 वर्षीय रोथ पूर्व में स्कूल प्राध्यापक रह चुके हैं। यह पारिवारिक कलह से दूर भागकर आए लोगों को आवास उपलब्ध कराते हैं। लेकिन उन्होंने किसी भी अनुबंध के तहत पेडोफाइल्स लोगों को आश्रय देने की बात से इनकार कर दिया।

अब न्यायाधीशों ने स्कॉट से रोथ के नुकसान के लिए 1,50,000 डॉलर देने का आदेश दिया है। रिपोर्ट में न्यायाधीश के हवाले से कहा गया है कि रोथ पर हुआ यह फेसबुक हमला असहनीय है, इसमें किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की पूर्व पड़ताल नहीं की गई। इसने रोथ पर विनाशकारी प्रभाव डाला है। इस पोस्ट के बाद लोगों ने गुमनाम फोन कर रोथ को परेशान करना शुरू कर दिया था, जिससे उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

44 minutes ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

44 minutes ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

6 hours ago