होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अभी बुझी नहीं है ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ बिल्डिंग की आग, स्टाफ की लोकेशन की गई चेंज
अभी बुझी नहीं है ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ बिल्डिंग की आग, स्टाफ की लोकेशन की गई चेंज
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (TOI) की बिल्डिंग में रविवार शाम करीब पौने पांच बजे भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी आग पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट की ओर से अभी क्लीयररेंस नहीं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (TOI) की बिल्डिंग में रविवार शाम करीब पौने पांच बजे भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी आग पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट की ओर से अभी क्लीयररेंस नहीं मिल पाई है। सुबह तक सर्वर रूम धधक रहा था।
कल शाम को आग लगने के बाद अखबार के प्रकाशन को जारी रखने के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया और इकनॉमिक टाइम्स की टीम को नोएडा स्थित फिल्म सिटी में टाइम्स हाउस भेजा गया, तो नवभारत टाइम्स की टीम के कुछ साथियों को गुड़गांव भेजकर वहां से काम कराया गया। आज की स्थिति के अनुसार भी ऐसा लग रहा है कि दिल्ली स्थित टाइम्स हाउस से काम होना मुश्किल है। हो सकता है कि आज कुछ साथियों को साहिबाबाद स्थित टाइम्स की प्रेस यूनिट भेजा जा सकता है।
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बताया जा रहा है कि कंपनी का पहला फ्लोर पूरी तरह से जल गया है। आग इतनी भयंकर थी कि उसने बिल्डिंग की चारों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हांलाकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित पांच मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर सर्वर रूम से आग भड़की। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोग समय रहते इमारत से बाहर निकलने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि आशंका है कि एसी (AC) में कुछ समस्या होगी, जिसकी वजह से वहां अतिरिक्त गर्मी बढ़ी। शक है कि इसी वजह से आग लगी और तेजी से पहली मंजिल पर फैल गई।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शाम करीब पौने पांच बजे आग की लपटें देखी गईं, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि बाद में दमकल की 22 और गाड़ियों को तैनात किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बता दें कि पिछले साल मई में भी इस इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल के एक हिस्से में आग लग गई थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स