होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 93.5 रेड एफएम के RJs ने की ऐसी हरकत, 5 के खिलाफ हुई FIR
93.5 रेड एफएम के RJs ने की ऐसी हरकत, 5 के खिलाफ हुई FIR
अहमदाबाद पुलिस ने निजी रेडियो स्टेशन ‘93.5 रेड एफएम’के पांच रेडियो जॉकीज
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अहमदाबाद पुलिस ने निजी रेडियो स्टेशन ‘93.5 रेड एफएम’के पांच रेडियो जॉकीज (RJs) के खिलाफ एफआईआईर दर्ज की है। दरअसल इन सभी पर आरोप है कि रेडियो स्टेशन की ओर से आयोजित गरबा महोत्सव के दौरान इन्होंने दर्जनों सीडीज (CDs) फेंकी, जिससे एक बच्चा जख्मी हो गया।
वस्त्रापुर पुलिस थाने में 5 रेडियो जॉकीज देवकी, आयुष, हर्ष, ध्रुमिल और निशिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 337 (लापरवाही या जल्दबाजी में किए कार्य से किसी को नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि ‘93.5 रेड एफएम’ की ओर से बीते मंगलवार (12 अक्टूबर) को सिंधु भवन रोड स्थित माही पार्टी प्लॉट में गरबा महोत्सव आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम में बोपल में गार्डन रेसिडेंसी के रहने वाले भावेश झालावाडिया भी अपने पत्नी और चार वर्षीय बच्चे अर्थ के साथ भाग लेने पहुंचे हुए थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास गरबा बंद कर दिया गया। बताया गया है कि उस दौरान रेडियो स्टेशन के रेडियो जॉकी देवकी, आयुष, हर्ष, ध्रुमिल, निशिता और अन्य लोगों ने फायबर-प्लास्टिक कवर वाली ऑडियो सीडीज फेंकनी शुरू कर दीं थीं। इन लोगों ने गरबा स्टेज से ही सीडीज फेंकने की झड़ी सी लगा दी, जहां भारी संख्या में लोग मौजूद थे। फेंकी जा रहीं सीडीज में से एक सीडी भावेश के बच्चे अर्थ की आंख के नीचे लग गई, जिससे वह जख्मी हो गया। घायल बच्चे को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
बताया गया है कि गरबा स्थल पर आयोजकों की ओर से किसी तरह की प्राथमिक उपचार की सुविधा भी नहीं की गई थी। आरोप यह भी है कि आयोजक सीडीज फेंकते समय यह भी कहते सुने गए कि ऐसे समय में खुद का बचाव किस तरह से किया जाना चाहिए।
इस घटना के बाद चोटिल बच्चे के पिता ने सोमवार को पार्टी प्लॉट में पहुंचे, जहां उन्होंने फिर से सीडीज फेंके जाने का नजारा देखा था। इसके बाद उन्होंने पांच RJs के खिलाफ वस्त्रापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
टैग्स रेडियो जॉकी