होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / घर में घुसकर महिला पत्रकार की हत्या, दूसरे दिन चला पता...

घर में घुसकर महिला पत्रकार की हत्या, दूसरे दिन चला पता...

प्रधानमंत्री के तौर पर आज चार वर्ष पूरा कर रहे नरेंद्र मोदी पर लोगों...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मैक्सिको पत्रकारों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। इस साल अब तक पांच पत्रकारों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद पत्रकारों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को अख़बार El Financiero के लिए काम करने वालीं 52 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार एलिसिया डायज गोन्जालेज़ की उनके उत्तरी मैक्सिको स्थित उनके घर में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। एलिसिया की हत्या को लेकर पत्रकारों ने खासा गुस्सा हैवहीं मानवाधिकार आयोग ने भी इस हत्याकांड की निंदा करते हुए पुलिस से एलिसिया के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है।

जिस वक़्त एलिसिया की हत्या की गईउनका 20 वर्षीय बेटा दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सो रहा थालेकिन उसे कोई आवाज़ सुनाई नहीं दी। एलिसिया को बहुत निर्मम तरीके से मौत के घाट उतारा गया। इस हत्याकांड का पता तब चला, जब एलिसिया का बेटा दूसरे दिन सुबह नीचे उतारकर आया। पुलिस का कहना है कि वो कातिलों को पकड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में ही रेडियो जर्नलिस्ट जुआन कार्लोस की दक्षिण मैक्सिको में उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई थी। एलिसिया को मिलाकर इस साल अब तक पांच पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है। कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट के मुताबिक इनमें से कम से कम दो पत्रकारों को उनके काम के चलते मौत के घाट उतारा गया। साल 2000 से अब तक यहां 100 से ज्यादा रिपोर्टरों की हत्या की जा चुकी है और इनमें से अधिकांश मामलों में किसी को सजा नहीं हुई है।

पिछले साल पत्रकार जविएर वल्देज़ को उनकी कार से बाहर निकालकर उन पर 12 गोलियां दागी गई थींजिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।  बड़ी बात ये है कि जविएर की खबरों के चलते ड्रग माफियाआों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

18 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

19 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

20 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

23 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

23 hours ago

बड़ी खबरें