होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुमित अवस्थी पर भड़के फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया को बताया ‘आतंकवादी’

सुमित अवस्थी पर भड़के फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया को बताया ‘आतंकवादी’

यदि आप ज्वलंत मुद्दों पर तीखी बहस और धारधार सवालों से रूबरू होना चाहते हैं, तो एबीपी न्यूज़ का...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

यदि आप ज्वलंत मुद्दों पर तीखी बहस और धारधार सवालों से रूबरू होना चाहते हैं, तो ‘एबीपी न्यूज़’ का ‘सुमित अवस्थी टूनाइट’ शो देखना न भूलें। 27 फरवरी से शुरू हुआ यह शो सप्ताह में पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे प्रसारित होता है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इस शो की कमान सुमित अवस्थी के हाथों में है और वो अब तक अपने सवालों से कई नेताओं को दुविधा में डाल चुके हैं। हाल ही में जब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद फारूक अब्दुल्ला का सुमित का आमना-सामना हुआ, तो वो ज्यादा देर तक खुद को कुर्सी से बांधकर नहीं रख सके।

पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है, इस बीच चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर भी कुछ नेताओं द्वारा एतराज जताया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘सुमित अवस्थी टूनाइट’ के 11 मार्च के एपिसोड में फारूक अब्दुल्ला को आमंत्रित किया गया था। 3 बार लोकसभा, 2 बार राज्यसभा के सांसद, 5 बार विधायक, 1 बार केंद्र में मंत्री और 3 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे अब्दुल्ला को अब लगता है कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर काम करता है और एयर स्ट्राइक को चुनाव के मद्देनजर अंजाम दिया गया।

इसी पर अवस्थी ने अपना पहला सवाल दागा। उन्होंने अब्दुल्ला से पूछा कि आपको ऐसा क्यों लगता है कि चुनाव के चक्कर में एयर स्ट्राइक की गई, जिसका वो कोई सीधा जवाब नहीं दे सके। उल्टा उन्होंने पुलवामा हमले को सरकार की नाकामी बताकर भाजपा को कोसना शुरू कर दिया। बातों-बातों में यह कहते हुए कि ‘तो आपको लगता है कि सीआरपीएफ के जवानों को भाजपा ने मरवाया’ सुमित ने अब्दुल्ला के मुंह में शब्द डालने की कोशिश की, लेकिन वो मंझे हुए नेता की तरह इस चक्रव्यूह को भेदने में कामयाब रहे।

इसके बाद सुमित अवस्थी ने एक और दमदार सवाल दागा। उन्होंने अब्दुल्ला से पूछा कि ‘तो क्या हम इसलिए पाकिस्तान को जवाब न दें कि देश में चुनाव होने हैं? इसका भी पूर्व मुख्यमंत्री गोलमोल जवाब देते रहे। वो वर्तमान से इतिहास में चले गए और फिर वापस वर्तमान में आकर मोदी सरकार पर हमले करते रहे, लेकिन उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया।

जब सुमित ने कहा कि ‘आप जैश के आतंकवादी महसूद अजहर को बचाने की बात कर रहे हैं, तो फारूक अब्दुल्ला नाराज़ हो गए और इसके लिए भी उन्होंने पूर्ववर्ती राजग सरकार को कुसूरवार ठहराया। काफी देर तक दोनों के बीच ऐसे ही बहस होती रही और फिर जैसे ही सुमित अवस्थी ने अब्दुल्ला को यह याद दिलाया कि आतंकवाद से केवल कश्मीर ही नहीं, पूरा भारत पीड़ित है, तो उनका हावभाव और अंदाज़ एकदम से बदल गया। उन्होंने कहा ‘लड़ आप नहीं रहे हैं, हम रहे हैं।’ जिसके जवाब में सुमित ने कहा ‘लड़ हर हिन्दुस्तानी रहा है, जो 40 जवान शहीद हुए उनमें कोई कश्मीरी नहीं था, सब बाहर के बच्चे थे। आप केवल हम-हम मत बोलिए आप अपनी गलती मानिये, आप हम बोलकर कश्मीरियों के लिए हमदर्दी नहीं जीत सकते।’ सुमित अवस्थी की यह बातें फारूक अब्दुल्ला को इस कदर नागवार गुजरीं कि उन्होंने न केवल अवस्थी बल्कि संपूर्ण मीडिया को ही आतंकवादी करार दे दिया।

हालांकि सुमित ने बेहद संयम से काम लिया। आमतौर पर ऐसी परिस्थिति में एंकर भी जोश में आ जाते हैं और फिर डिबेट मूल मुद्दे से भटककर कहीं और चली जाती है। इसके बाद एबीपी न्यूज़ के पत्रकार ने कहा, ‘फारूक साहब, आपको समझना होगा कि कश्मीर हिंदुस्तान से अलग नहीं है, आप हिंदुस्तान के साथ रहिये।‘ यह सुनते ही नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष बिफर गए और माइक निकालकर फेंक दिया। सुमित अवस्थी ने उन्हें रोकने का कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके।

शो के इस विडियो को आप यहां पर क्लिक कर देख सकते हैं-

 

 


टैग्स मीडिया सुमित अवस्थी फारूक अब्दुल्ला
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

11 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

17 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

21 hours ago