होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस अनूठे प्रयोग के साथ मैगजीन ने अब 5 राज्यों में शुरू किया संस्करण
...इस अनूठे प्रयोग के साथ मैगजीन ने अब 5 राज्यों में शुरू किया संस्करण
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सर्वे और सेलेब्रिटी आधारित पत्रिका ‘फेम इंडिया’ ने नए साल में पांच राज्यों में अपने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यह पत्रिका सभी राज्यों के लिए अलग-अलग संस्करणों का प्रकाशन कर रही है जो एक अनोखा प्रयोग है। अभी तक भारत में समाचार पत्र ही विभिन्न इलाकों के लिये विभिन्न संस्करण प्रकाशित करते हैं। ‘फेम इंडिया’ की तैयारी आने वाले कुछ महीनों में हर राज्य का एक संस्करण प्रकाशित कर पूरे देश में फैलने की है।
‘फेम इंडिया’ देश की नामी-गिरामी सर्वे एजेंसियों के साथ मिल कर हर राज्य में सफलता के शिखर पर पहुंचे और प्रतिभाशाली लोगों के बारे में उन संघर्षों की कहानी को प्रकाशित करती है जो उन्हें आज एक मुकाम पर लायी है।
पत्रिका के असोसिएट एडिटर धीरज कुमार के मुताबिक, ‘हमारा प्रयास उन सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करना है जो विकास को गति प्रदान करते हैं और जीवन को ऊर्जा से भर देते है। हमारा मानना है कि सकारात्मक सोच ही व्यक्ति और समाज को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।’
उन्होंने कहा कि नकारात्मक कार्यों की चर्चा से विकास कार्यों को गति तो मिलती नहीं, बल्कि समाज में निराशा का वातावरण बनने लगता है। समाज सेवा, राजनीति, चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी जरूरी क्षेत्रों में उत्तम कार्य कर रहे व्यक्तियों को हर स्तर पर सामने लाने की जरूरत है, ताकि इनकी इस धारणा को मजबूती मिल सके कि अच्छे इरादे से कार्य करने वालों का सम्मान करने को दुनिया खड़ी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स