होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें कैसे हजारों बच्चे हुए राष्ट्रगान से वंचित, IBN7 के शो आर-पार में उठा अहम मुद्दा
जानें कैसे हजारों बच्चे हुए राष्ट्रगान से वंचित, IBN7 के शो आर-पार में उठा अहम मुद्दा
समचार4मीडिया ब्यूरो हमारे देश में हर मौके पर सरकारी समारोह में, हर स्कूल में राष्ट्रगान गाया जाता है और हर कोई इसे बड़ी आस्था और गर्व के साथ गाता है। लेकिन आजादी के 70 साल बाद भी हमारे देश में एक ऐसा स्कूल है जहां राष्ट्रगान नहीं गाया जाता है। लेकिन आईबीएन7 पर खबर दिखाए जाने के बाद इस स्कूल में 25 साल में पहली बार राष्ट्रगान गाया गया। रुड़की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समचार4मीडिया ब्यूरो
हमारे देश में हर मौके पर सरकारी समारोह में, हर स्कूल में राष्ट्रगान गाया जाता है और हर कोई इसे बड़ी आस्था और गर्व के साथ गाता है। लेकिन आजादी के 70 साल बाद भी हमारे देश में एक ऐसा स्कूल है जहां राष्ट्रगान नहीं गाया जाता है। लेकिन आईबीएन7 पर खबर दिखाए जाने के बाद इस स्कूल में 25 साल में पहली बार राष्ट्रगान गाया गया।
रुड़की के एक स्कूल में पिछले 25 साल से राष्ट्रगान नहीं गाया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब उस स्कूल के प्रिंसिपल को भी राष्ट्रगान ठीक से याद नहीं है। अब वहां विररोध के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं लेकिन सवाल यही कि पिछले 25 साल से प्रशासन की कुंभकर्णी नींद क्यों नहीं टूटी थी?
इस अहम विषय को आईबीएन7 के चर्चित शो आर-पार में नेटवर्क 18 के एग्जीक्यूटिव एडिटर अमिश देवगन ने उठाया। देश की आजादी की वर्षगांठ से दो दिन पहले हुए इसे अहम खुलासे को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।
इसके बारे में बात करते हुए चैनल के कंसल्टिंग एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि वाकई ये चौंकाने वाली खबर थी। जब
टैग्स