होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपनी दर्शक संख्या बढ़ाने के लिए जारी है ‘ETV Network’ का ये प्रयोग

अपनी दर्शक संख्या बढ़ाने के लिए जारी है ‘ETV Network’ का ये प्रयोग

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘ईटीवी नेटवर्क’ (ETV Network) लगातार अपने चैनलों को नया रूप (revamp) देने में लगा हुआ है। हाल ही में नेटवर्क ने मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़, बिहार/झारखंड और राजस्थान में चैनल का पूरा मेकओवर (mak

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘ईटीवी नेटवर्क’ (ETV Network) लगातार अपने चैनलों को नया रूप (revamp) देने में लगा हुआ है। हाल ही में नेटवर्क ने मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़, बिहार/झारखंड और राजस्थान में चैनल का पूरा मेकओवर (makeover) किया है। फ्रेश पैकेजिंग, नए लुक ओर फील के अलावा नए शो भी इन चैनलों पर लॉन्च किए गए हैं।

इस कवायद के बारे में नेटवर्क18 (मैनेजिंग डायरेक्टर, ए + ई नेटवर्क्स । टीवी 18 और प्रेसिडेंट-स्ट्रैटज़ी, प्रोडक्ट और अलायंसेस) अविनाश कौल ने बताया, ‘हम प्रत्येक राज्य में ईटीवी के दर्शकों को बेहतर कंटेंट, फॉर्मेट और पैकेजिंग उपलब्ध कराना चाहते हैं, जिसके लिए इस तरह की कवायद की जा रही है।’ उन्होंने बताया, ‘यूपी/उत्तराखंड, गुजरात और कर्नाटक में ईटीवी के चैनलों की साज-सज्जा बदली जा चुकी है।’

यदि प्रोग्रामिंग की बात करें तो इन तीनों चैनलों में रात आठ बजे ‘Prime Debate’ के नाम से डिबेट शो भी लाया जाएगा। हालांकि विभिन्न राज्यों में शो की ब्रैंडिंग एक समान रखी जाएगी और यह उस राज्य की प्रमुख खबरों पर फोकस करेगा। इन चैनलों पर ईटीवी के टॉप एंकर शो को होस्ट करेंगे जिनमें राजस्थान में जेपी शर्मा, प्रवीण दुबे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रकाश चंद्रा शो को होस्ट करेंगे। इन चैनलों पर एक क्राइम शो ‘तफ्तीश’ (Tafteesh) भी शुरू किया जाएगा। सभी तीनों चैनलों पर यह शो दिखाया जाएगा जिसमें प्रत्येक राज्य अपने यहां की नई (latest)  क्राइम स्टोरी को कवर करेंगे।

इसके अलावा ‘ईटीवी एमपी’ (ETV MP) पर स्पेशल शो भी लॉन्च किए जाएंगे। वहीं ‘ईटीवी राजस्थान’ (ETV Rajasthan) पर श्रीपाल शक्तावत के साथ एक इंटरव्यू शो ‘Seedhi Satt’ भी लॉन्च होगा।

‘ईटीवी न्यूज नेटवर्क’ के ग्रुप एडिटर राजेश रैना का कहना है, ‘हम अपने सभी चैनलों में इस तरह के बदलाव को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि इससे हमें हर राज्य में खुद को प्रमुख न्यूज चैनल के रूप में स्थापित करने में काफी मदद मिलेगी। हमें विश्वास है कि चैनल के नए लुक से व्युअर्स के साथ हमारा रिश्ता और मजबूत होगा और चैनल को देखने का उनका अनुभव और बेहतर होगा। इसके अलावा हम उन्हें बेहतर कंटेंट मुहैया कराते ही रहेंगे, जो कि सबसे ज्यादा जरूरी है।’ नए लुक को प्रमोट करने के लिए चैनल विभिन्न राज्यों में मल्टी मीडिया कैंपेन भी चलाएगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

5 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

5 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

5 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

5 hours ago