होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ईटीवी न्यूज नेटवर्क ने लॉन्च किया एक और नया न्यूज चैनल…
ईटीवी न्यूज नेटवर्क ने लॉन्च किया एक और नया न्यूज चैनल…
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ईटीवी न्यूज नेटवर्क ने अपने चैनलों का विस्तार करते हुए इस कड़ी में एक और नया न्यूज चैनल जोड़ लिया है। मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ग्रुप ने ‘न्यूज18 केरल’ चैनल को लॉन्च कर दिया। बता दें कि हाल ही में ग्रुप ने ‘न्यू
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ईटीवी न्यूज नेटवर्क ने अपने चैनलों का विस्तार करते हुए इस कड़ी में एक और नया न्यूज चैनल जोड़ लिया है। मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ग्रुप ने ‘न्यूज18 केरल’ चैनल को लॉन्च कर दिया। बता दें कि हाल ही में ग्रुप ने ‘न्यूज 18 असम-नॉर्थ ईस्ट’ चैनल को लॉन्च किया था।
इस मौके पर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ईटीवी न्यूज नेटवर्क हेड जगदीश चंद्र, केरल के सीएम पिनारयी विजयन, पूर्व सीएम ओमन चांडी, वीएस अच्युतानंदन, रमेश चेनिताला, वेणु राजामोनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर ईटीवी न्यूज नेटवर्क हैड जगदीश चंद्र ने कहा कि ईटीवी न्यूज नेटवर्क हमेशा से जनता की आवाज रही है। न्यूज18 केरल भी God's Own Country, मसालों के बाग और नारियल की धरा के लोगों के सुख-दुख का साथी बनेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि और केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने न्यूज 18- केरल की सफलता की कामना करते हुए कहा की NEWS18 केरल के जरिए केरल की ब्रैंडिग पूरे देश में होगी। सीएम ने ईटीवी न्यूज नेटवर्क हेड जगदीश चंद्र की भी तारीफ की।
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेनिताला ने भी ईटीवी की पहल की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि ये चैनल केरल के विकास में सहायक साबित होगा।
प्रदेश के पूर्व सीएम ओमन चांडी ने भी न्यूज 18- केरल की तारीफ में कहा कि जिस तरह से ईटीवी न्यूज नेटवर्क देश के दूसरे हिस्सों में नंबर वन है, उसी तरह न्यूज18 केरल भी राज्य का नंबर वन चैनल साबित होगा। प्रदेश के एक और पूर्व सीएम वीएस अच्युतानंदन ने भी न्यूज18 केरल की सफलता की कामना की।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स