होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE समूह का 'बड़ा' फैसला, बेचेगा अपना कुछ हिस्सा...

ZEE समूह का 'बड़ा' फैसला, बेचेगा अपना कुछ हिस्सा...

मीडिया मुगल डॉ. सुभाष चंद्रा के स्वामित्व वाले एस्सेल ग्रुप (Essel Group) से बड़ी खबर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मीडिया मुगल डॉ. सुभाष चंद्रा के स्वामित्व वाले एस्सेल ग्रुप (Essel Group) से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जाता है कि एस्सेल ग्रुप, 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में अपनी आधी हिस्सेदारी किसी स्ट्रेटजिक पार्टनर को बेचने की तैयारी कर रहा है।

मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में इस मीडिया कंपनी का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बदलते मीडिया परिदृश्य में इसके स्ट्रेटजिक रिव्यू के लिए एस्सेल ग्रुप ने यह योजना बनाई है। स्टॉक एक्सचेंज के डाटा के अनुसार, इस साल सितंबर के अंत तक एस्सेल ग्रुप की कंपनियों का ZEEL में 41.62 प्रतिशत शेयर रहा, जबकि बाकी का स्वामित्व पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।  

एस्सेल ग्रुप ने इस काम के लिए ‘Goldman Sachs Securities (India) Ltd’ को इसका इनवेस्टमेंट बैंकर नियुक्त किया है। इसके अलावा अमेरिका और यूरोप के ‘LionTree’ को इंटरनेशलन स्ट्रेटजिक एडवाइजर नियुक्त किया गया है। इसको लेकर दिवाली के बाद सुभाष चंद्रा के परिवार के लोगों और इसके एडवाइजर्स के बीच मुंबई में मीटिंग भी हो चुकी है।

कंपनी का यह भी कहना है कि स्ट्रेटजिक रिव्यू का काम मार्च/अप्रैल 2019 तक पूरा होने की संभावना है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना के अनुसार, एस्सेल ग्रुप का मानना है तकनीकी रूप से विकास के लिए और बिजनेस को एक टेक्नोलॉजी मीडिया कंपनी में बदलने के लिए यह रिव्यू आवश्यक है।

बताया जाता है कि इस कवायद से सभी सेक्टरों का बिजनेस प्रभावित होगा। रिव्यू से पता चलता है कि बदलते ट्रेंड में आगे बने रहने के लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है। 


टैग्स 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड एस्सेल ग्रुप
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

13 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago