होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 25 अक्टूबर से नहीं दिखेगा ये हिंदी चैनल
25 अक्टूबर से नहीं दिखेगा ये हिंदी चैनल
हिंदी इंफोटेनमेंट एचडी चैनल 25 अक्टूबर से बंद होने जा रहा है, इसके बाद से ये चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘एपिक टेलिविजन नेटवर्क’ (Epic Television Networks) 25 अक्टूबर से अपने हिंदी इंफोटेनमेंट एचडी (high definition) चैनल ‘एपिक टीवी’ (Epic TV) को बंद करने जा रहा है। इसके बाद ये यह चैनल दर्शकों को सिर्फ एसडी (standard definition) मोड में ही देखने को मिलेगा।
नेटवर्क की मांग पर ‘टाटा स्काई’ जैसे कुछ डीटीएच (direct to home) ऑपरेटर्स इस चैनल को पहले ही दिखाना बंद कर चुके हैं। चैनल की ओर से बताया गया है कि 26 अक्टूबर से वह Intelsat 20से Insat 4A पर शिफ्ट हो रहा है। ऐसे में ऑपरेटर्स से इसी हिसाब से आवश्यक बदलाव करने को कहा गया है, जिससे किसी तरह की परेशानी न हो।
नवंबर 2014 में लॉन्च हुआ यह चैनल ‘त्योहार की थाली’, ‘राजा रसोई और अंदाज अनोखा’, ‘देवलोक विद देवदत्त’ और ‘एकांत’ जैसे शो का प्रसारण करता है।
टैग्स