होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब अस्पतालों को टीवी दिखाने पर देनी होगी ज्यादा कीमत...
अब अस्पतालों को टीवी दिखाने पर देनी होगी ज्यादा कीमत...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आगरा के निजी अस्पतालों से अब अधिक मनोरंजन कर वसूलने की तैयारी चल रही है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक अस्पताल घरेलू मनोरंजन कर का ही भुगतान करते हैं, लेकिन अब उन्हें व्यवसायिक मनोरंजन कर का भुगतान करना होगा। इससे निजी अस्पतालों के लिए केब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आगरा के निजी अस्पतालों से अब अधिक मनोरंजन कर वसूलने की तैयारी चल रही है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक अस्पताल घरेलू मनोरंजन कर का ही भुगतान करते हैं, लेकिन अब उन्हें व्यवसायिक मनोरंजन कर का भुगतान करना होगा। इससे निजी अस्पतालों के लिए केबिल कनेक्शन थोड़ा महंगा हो जाएगा। यदि ऐसा होता है तो अस्पतालों को 25 फीसदी मनोरंजन कर देना होगा।
बता दें कि अस्पतालों से व्यावसायिक मनोरंजन कर पहली बार लिया जाएगा। यह कमरे की बुकिंग के आधार पर तय होगा। इसके लिए मनोरंजन कर विभाग स्वास्थ्य विभाग से ब्यौरा तलब करने जा रहा है। इसमें अस्पतालों के प्राइवेट कमरों की जानकारी मांगी जाएगी।
दरअसल शहर में तमाम नर्सिंग होम/अस्पताल के कमरों और ओपीडी में टीवी चल रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन मरीजों के परिजनों से प्राइवेट रूम का किराया होटलों के समान वसूल करते हैं। इसी के मद्देनजर ही मनोरंजन कर विभाग अस्पतालों से टैक्स वसूलने के लिए सक्रिय हो गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स