होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंजिनियर अपनी पत्नी को बता रहा है पत्रकार, पत्नी कर रही है इंकार, FIR तक पहुंचा मामला

इंजिनियर अपनी पत्नी को बता रहा है पत्रकार, पत्नी कर रही है इंकार, FIR तक पहुंचा मामला

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अजीबो-गरीब आरोप लगाकर इंजिनियर पति ने चार दिन पहले अपनी पत्रकार पत्‍नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके जवाब में अब पत्रकार पत्नी ने पलटवार किया है। दरअसल चार दिन पहले गुड़

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अजीबो-गरीब आरोप लगाकर इंजिनियर पति ने चार दिन पहले अपनी पत्रकार पत्‍नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके जवाब में अब पत्रकार पत्नी ने पलटवार किया है।

दरअसल चार दिन पहले गुड़गांव स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रहे मुरादाबाद के इंजिनियर ने सिविल लाइंस थाने में अपनी पत्रकार पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी उसे पति नहीं मानती और हाथ लगाने पर जेल भिजवाने की धमकी देती है।

उधर, जवाब में इंजिनियर की पत्नी का कहना है कि पति ने रिपोर्ट में सब झूठ बोला है। वह कभी पत्रकार नहीं रहीं बल्कि एक अखबार में इवेंट सेल में काम करती थीं, जिस नौकरी को शादी से पहले ही छोड़ दिया था।

इंजिनियर की पत्नी का कहना है कि 28 नवंबर 2014 को उनकी शादी इंजिनियर से हुई थी। लेकिन हनिमून ट्रिप पर ही पति गर्लफ्रेंड को मिस करके उसे भी वहां बुला लेने की बातें करने लगा तो उन्हें झटका लगा। लेकिन इंजीनियर ने साफ कह दिया वह गर्ल फ्रेंड से ही शादी करना चाहता था।

इंजिनियर की पत्नी का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो पति उन्हें टॉर्चर करने लगा और दहेज मांगने लगा। लिहाजा 11 अप्रैल 2015 को उन्होंने ससुराल छोड़ दिया और तभी से मायके में हैं।

पत्नी का कहना है कि उन्होंने दो मार्च 2016 को इस बाबत इंजीनियर के खिलाफ हिसार में एफआईआर भी दर्ज करा दी थी। आरोप लगाया कि इसी के पलटवार में उनके खिलाफ मुरादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

वहीं इंजिनियर पति ने अपने आरोप में आगे कहा, ‘लड़की पत्रकार थी और शादी करने को इच्छुक नहीं थी। लेकिन परिजनों के दबाव में उसने उससे शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद उसने कभी उसे अपने पास नहीं भटकने दिया।

इंजिनियर का आरोप है कि जब भी पत्नी को समझाने की कोशिश करता है वह भड़क उठती है और धमकी देती है कि, मैं पत्रकार हूं, यदि मुझे बिना मर्जी के हाथ लगाया तो पूरे खानदान को जेल में सड़वा दूंगी।

इंजिनियर का आरोप है कि कई बार पंचायतें हो चुकी हैं और समझौते भी हुए लेकिन पत्नी ने उसे कभी पति नहीं माना। समझाने की कोशिश की तो पत्नी ने दो टूक कहा, मुझे भूल जाओ, आपके लिए दूसरी ढूंढकर ला दूंगी। इंजीनियर ने अपनी पत्नी और सास - ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले एक अधिवक्ता का इंजीनियर बेटा गुड़गांव में नौकरी करता है। अधिवक्ता ने बेटे की शादी के लिए इंटरनेट पर एक वैवाहिक साइट पर अकाउंट खोला था। नवंबर 2014 में हरियाणा की एक लड़की से रिश्ता तय हुआ।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

9 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

9 hours ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

9 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

9 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

9 hours ago