होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आज दिए जाएंगे प्रतिष्ठित ENBA अवॉर्ड, मौजूद रहेंगी कई हस्तियां...

आज दिए जाएंगे प्रतिष्ठित ENBA अवॉर्ड, मौजूद रहेंगी कई हस्तियां...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड् (enba) 2016’  25 फरवरी यानी आज एक रंगारंग कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे। नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में होने वाले कार्यक्रम में टेलिविजन न्‍यूज के क्षेत्र में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड् (enba) 2016’  25 फरवरी यानी आज एक रंगारंग कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे। नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में होने वाले कार्यक्रम में टेलिविजन न्‍यूज के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले उन लोगों को यह अवॉर्ड दिए जाएंगे, जिन्होंने देश में टेलिविजन ब्रॉडकास्टिंग के भविष्य की मजबूत नींव रखी है। सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे।

‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ और चेयरमैन अनुराग बत्रा शाम करीब साढ़े पांच बजे कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद मुख्य वक्ता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।

शाम को पैनल डिस्कशन का आयोजन भी किया जाएगा। ‘Redifining TRP : Trust & Respect, Points’ थीम पर होने वाले पैनल डिस्कशन में ‘बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया लिमिटेड’ (B.A.G. Films & Media Ltd) की एमडी और चेयरपर्सन अनुराधा प्रसाद,  ‘गो न्‍यूज’ (Go News) के संस्‍थापक और एडिटर-इन-चीफ पंकज पचौरी,  ‘महाराष्‍ट्र वन’ (Maharashtra 1)  के पूर्व एडिटर-इन-चीफ निखिल वागले, ‘इंडिया न्‍यूज’ (India News) के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत,  ‘अल्‍जेबरा’ (Algebra) की संस्‍थापक और डायरेक्‍टर शोमा चौधरी और ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के मैनेजिंग एडिटर श्रीनिवासन जैन की उपस्थिति रहेगी।

देर शाम 7.15 बजे मुख्य अतिथि कर्नल राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ का संबोधन होगा। अवॉर्ड नाइट से पहले जूरी चेयरमैन ‘स्टार इंडिया’ (Star India) के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता मौजूद लोगों से अपने 'मन की बात' कहेंगे।

इस बार के एडिशन में 31 विभिन्न कैटेगरी को शामिल किया है। इसके तहत ब्रॉडकास्ट न्यूज इंडस्ट्री की ओर से enbaकी पहल को काफी अच्‍छा रिस्पॉन्स मिला और विभिन्न कैटेगरी में 300 से ज्‍यादा एंट्रीज प्राप्‍त हुईं। इन एंट्रीज को शॉर्टलिस्‍ट करने के लिए 15 फरवरी को जूरी मीट का आयोजन भी किया गया था। वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड टेलिविजन न्‍यूज के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करता आ रहा है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

6 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

6 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

6 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

6 hours ago