होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण के संपादकों के खिलाफ चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR

दैनिक जागरण के संपादकों के खिलाफ चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR

हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ को उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल छापना महंगा पड़ गया है। चुनाव आयोग ने दैनिक जागरण के बड़े संपादकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। चुनाव के बाद हिंदी अखबार दैनिक जागरण की वेबसाइट ने एक एग्जिट पोल प्रकाशित किया था, जिसमें

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ को उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल छापना महंगा पड़ गया है। चुनाव आयोग ने दैनिक जागरण के बड़े संपादकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

चुनाव के बाद हिंदी अखबार दैनिक जागरण की वेबसाइट ने एक एग्जिट पोल प्रकाशित किया था, जिसमें बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई। सोमवार को चुनाव आयोग ने 15 जिलों के चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पहले चरण के एग्जिट पोल प्रकाशित करने के लिए रिसोर्स डेवलपमेंट इंटरनेशनल और दैनिक जागरण के मुख्य संपादक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। दरअसल रिसोर्स डेवलपमेंट इंटरनेशनल ने ही इस एग्जिट पोल को कराया था।

बताया गया है कि दैनिक जागरण की वेबसाइट ने 5700 वोटर्स का ऐसा सैंपल लिया जोकि बूथ पर प्रथम चरण का मतदान देकर निकले थे । इस सर्वे को “फ़ीडबैक ऑफॉ वोटर्स” नाम दिया गया था।

दैनिक जागरण ने पहले चरण के मतदान के बाद अपनी वेबसाइट पर एग्जिट पोल छापा था, हालांकि इसे जनता की राय कहा गया था। लेकिन आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है और जागरण के मैनेजिंग एडिटर, एडिटर-इन-चीफ, हिंदी अखबार के एडिटर के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोपी पाया है और एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। आयोग के आदेश के बाद दैनिक जागरण के संपादकों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।

आयोग ने जागरण को धारा 188 के उल्लंघन का आरोपी पाया है, इसके अलावा सेक्शन 126 बी का भी आरोपी पाया है। धारा 126 ए के तहत अपराधी को दो साल के लिए जेल भेजा जा सकता है या फिर जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर दोनों हो सकता है।

चुनाव आयोग ने पहली बार 1998 में एक्ज़िट पोल प्रकाशित करने पर पाबंदी का दिशानिर्देश जारी किया था। इसे 1999 में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। आख़िरकार 2009 में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि चुनाव आयोग को ऐसे निर्देश जारी करने का पूरा अधिकार है। तब से पहले चरण के मतदान के 48 घंटे पहले से अंतिम चरण के मतदान तक किसी भी तरह के ओपीनियन या एक्ज़िट पोल के नतीजों को, किसी भी माध्यम में प्रकाशित करने पर पाबंदी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक्जिट पोल में दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सबसे ज्यादा सीटें जीत रही है और पहले नंबर पर है। बीएसपी को दूसरे और सपा-कांग्रेस गठबंधन को तीसरे नंबर पर दिखाया गया था।

यहां बता दें कि चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों में 8 मार्च तक एग्जिट पोल छापने पर पाबंदी लगा रखी है जहां चुनाव होने हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

13 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

13 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

13 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

13 hours ago