होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बिना लाइसेंस के ही चल रहा है Namo TV
बिना लाइसेंस के ही चल रहा है Namo TV
लोकसभा चुनाव के ठीक पहले लॉन्च हुआ नमो (नरेंद्र मोदी) टीवी चैनल विवादों...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
लोकसभा चुनाव के ठीक पहले लॉन्च हुआ नमो (नरेंद्र मोदी) टीवी चैनल विवादों में घिरता जा रहा है। अब इसकी लॉन्चिंग को लेकर चुनाव आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
गौरतलब है कि 31 मार्च को लॉन्च हुए ‘नमो टीवी’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके भाषणों के अलावा भाजपा-केंद्रित सामग्री भी है।
वहीं, सूचना और प्रसारण मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक निर्वाचन आयोग को बताया जा रहा है कि नमो टीवी कोई लाइसेंसशुदा चैनल नहीं, बल्कि विज्ञापन प्लेटफॉर्म है। मंत्रालय तो महज टीवी चैनल्स को लाइसेंस देता है। जहां तक नमो टीवी प्लेटफार्म की बात है तो इसके ज़रिये हो रहे विज्ञापन और चैनल संचालन का पूरा खर्च पार्टी वहन कर रही है। इसका ब्यौरा निर्वाचन आयोग को भेजे बीजेपी के सालाना ऑडिट में भी होगा।
टैग्स बीजेपी चुनाव आयोग चुनाव 2019 नमो टीवी