होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / निर्वाचन आयोग ने अब इस बड़े अखबार को भेजा नोटिस...
निर्वाचन आयोग ने अब इस बड़े अखबार को भेजा नोटिस...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग ने अब हिंदी दैनिक अमर उजाला को नोटिस भेजा है। आयोग ने यह नोटिस समाजवादी जन परिषद के नेता व वाराणसी निवासी अफलातून देसाई की शिकायत पर जारी की है। दरअसल अ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग ने अब हिंदी दैनिक अमर उजाला को नोटिस भेजा है। आयोग ने यह नोटिस समाजवादी जन परिषद के नेता व वाराणसी निवासी अफलातून देसाई की शिकायत पर जारी की है।
दरअसल अफलातून ने अपनी शिकायत में अखबार पर आरोप लगाया था कि अमर उजाला ने एक बिल्डर का पूरे एक पृष्ठ का कवर विज्ञापन छापा, जिसमें ‘प्रधानमंत्री योजना’ का बैनर लगाया गया था।
मामले का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने अखबार से किसी राजनीतिक दल का प्रचार करने वाला विज्ञापन भविष्य में न छापने की हिदायत दी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स