होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रपति का गलत इंटरव्यू टेलिकास्ट करने पर सरकारी न्यूज चैनल के हेड की गई नौकरी...

राष्ट्रपति का गलत इंटरव्यू टेलिकास्ट करने पर सरकारी न्यूज चैनल के हेड की गई नौकरी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मिश्र के राष्ट्रपति अब्‍देल फतह अल सीसी का गलत इंटरव्‍यू टेलिकास्‍ट करना यहां के एक सरकारी न्यूज चैनल को भारी पड़ गया। दरअसल इस गलती के लिए सरकारी चैनल ‘चैनल 1’  के हेड बॉस मुस्‍तफा सेहाता को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। चैनल की ओर से भी इस ब

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मिश्र के राष्ट्रपति अब्‍देल फतह अल सीसी का गलत इंटरव्‍यू टेलिकास्‍ट करना यहां के एक सरकारी न्यूज चैनल को भारी पड़ गया। दरअसल इस गलती के लिए सरकारी चैनल ‘चैनल 1’  के हेड बॉस मुस्‍तफा सेहाता को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। चैनल की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है।

बता दें कि चैनल ने इस हफ्ते लिए राष्‍ट्रपति के इंटरव्यू को टेलिकास्ट करने की बजाय उनका एक पुराना इंटरव्‍यू टेलिकास्‍ट कर दिया।

हालांकि गुरुवार को यहां के कई अखबारों में इस घटना के लिए मुस्‍तफा सेहाता ने अपनी गलती स्वीकार की। उन्‍होंने बताया कि जो गलती हुई वह वाकई काफी बड़ी गलती थी। उन्होंने माना कि राष्‍ट्रपति का गलत इंटरव्‍यू करीब 10 मिनट तक ऑनएयर रहा और इसके बाद इसका प्रसारण रोक दिया गया।

उन्होंने कहा कि जो इंटरव्‍यू टेलिकास्‍ट हुआ वह पिछले वर्ष का था जो राष्‍ट्रपति ने एक अमेरिकी न्यूज नेटवर्क पीबीएस को दिया था। जो इंटरव्‍यू टेलिकास्‍ट होना था वह भी इसी हफ्ते उन्‍होंने न्‍यूयॉर्क में इसी अमेरिकी नेटवर्क को दिया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

37 minutes ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

3 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

6 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

11 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

3 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

12 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

37 minutes ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

12 hours ago