होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिजिटल मीडिया कंपनियों के लिए कैसे पॉजिटिव है ये बजट, बताया मनीभास्कर के संपादक ने...
डिजिटल मीडिया कंपनियों के लिए कैसे पॉजिटिव है ये बजट, बताया मनीभास्कर के संपादक ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अगर हम साल 2017-18 के बजट को डिजिटल मीडिया के परिप्रेक्ष्य में देखें तो उसके लिए बजट में कुछ पॉजिटिव है और कुछ निगेटिव भी है। ये कहना है बिजनेस न्यूज पोर्टल मनीभास्कर (moneyb
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अगर हम साल 2017-18 के बजट को डिजिटल मीडिया के परिप्रेक्ष्य में देखें तो उसके लिए बजट में कुछ पॉजिटिव है और कुछ निगेटिव भी है। ये कहना है बिजनेस न्यूज पोर्टल मनीभास्कर (moneyb
एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल कंटेट का ज्यादातर हिस्सा मोबाइल प्लेटफॉर्म पर कंज्यूम हो रहा है, लेकिन बजट में मोबाइल की कीमत बढ़ा दी गई है जो डिजिटल मीडिया के लिए सेटबैक है। खास तौर पर यह ऐसे दौर में हुआ है जब खुद सरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को प्रमोट कर रही है।
उन्होंने कहा कि बजट में कुछ इन्सेंटिव डिजिटल मीडिया के लिए अच्छे साबित होंगे। दरअसल इंटरनेट के लिए बजट में आवंटन दस हजार करोड़ रुपए कर दिया गया है और इसके जरिए अब रुरल इंडिया में ब्रॉडबैंड नेटवर्क पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। आवंटन को बढ़ाकर दस हजार करोड़ रुपए से आवंटन इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा, जिससे कि डिजिटल मीडिया को नए यूजर्स में मिलने में फायदा होगा।
बता दें कि हिंदी न्यूजपोर्टल दैनिक भास्कर (dainikBhaskar.com) ने बजट पर एक स्पेशल कवरेज की थी, जिसमें एक्सपर्ट के जरिए बजट को बेहतर तरीके से समझाया गया था। यह कवरेज स्टूडियो से लाइव की गई थी। अभी तक किसी भी न्यूज पोर्टल द्वारा किया गया यह एक अनूठा प्रयोग था, जोकि काफी सफल भी रहा। दरअसल इस लाइव प्रोग्राम से एक बड़ी संख्या में दर्शक (1.75 लाख) जुड़े।
बता दें कि बिजनेस न्यूज पोर्टल मनीभास्कर (moneybhaskar.com) के संपादक हरवीर सिंह इसी कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत कर रहे थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स