होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस वजह से चुनाव आयोग ने दूरदर्शन को भेजा नोटिस

...इस वजह से चुनाव आयोग ने दूरदर्शन को भेजा नोटिस

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘दूरदर्शन’ चुनाव आयोग के निशाने पर आ गया है। दरअसल गणतंत्र दिवस के अवसर पर दूरदर्शन ने पंजाब में राज्यपाल के कार्यक्रम की बजाय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कार्यक्रम दिखाया था, जिसे चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘दूरदर्शन’ चुनाव आयोग के निशाने पर आ गया है। दरअसल गणतंत्र दिवस के अवसर पर दूरदर्शन ने पंजाब में राज्यपाल के कार्यक्रम की बजाय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कार्यक्रम दिखाया था, जिसे चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए दूरदर्शन को नोटिस भेज दिया है। साथ ही मामले में आयोग ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर की माने तो, इस संबंध में दूरदर्शन के महानिदेशक को खत लिखकर जानकारी मांगी गई है कि ऐसी क्या वजह थी कि दूरदर्शन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को एकतरफा कवरेज दी।

आयोग के सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मोहाली में गणतंत्र दिवस के जिस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शिरकत की थी उसे दूरदर्शन ने राष्ट्रीय कवरेज देते हुए देशभर में दिखाया, जबकि उसी दौरान पटियाला में चल रहे राज्यपाल के कार्यक्रम को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।

आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनावों को देखते राजनीतिक हस्तियों के कार्यक्रमों के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

अधिकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमेशा से ही राज्यपाल के कार्यक्रमों को प्रमुखता दी जाती है चाहे इस दौरान मुख्यमंत्री का कोई कार्यक्रम क्यों न चल रहा हो।

आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री को प्रमुखता दिए जाने से उनके प्रचार को बढ़ावा मिलता है। हमारा प्रयास है कि अगर यह अनजाने में किया गया है तो इसकी तरफ ध्यान दिलाया जाए और अगर यह जानबूझकर किया गया है तो इस पर लगाम लगाई जाए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

20 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

20 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

20 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

20 hours ago