होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कमाई के मामले में बॉलिवुड स्टार्स से कम नहीं टीवी के ये कलाकार...
कमाई के मामले में बॉलिवुड स्टार्स से कम नहीं टीवी के ये कलाकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पैसा कमाने में सिर्फ बॉलिवुड स्टार्स ही आगे नहीं हैं बल्कि आज के समय में इस मामले में टेलिविजन स्टार्स भी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में जो बी-टाउन के एक्टर्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पैसा कमाने में सिर्फ बॉलिवुड स्टार्स ही आगे नहीं हैं बल्कि आज के समय में इस मामले में टेलिविजन स्टार्स भी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में जो बी-टाउन के एक्टर्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
ऐसे स्टार्स में अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ की अभिनेत्री के बारे में कहा जाता है कि वह एक एपिसोड के 80000 से एक लाख रुपये तक लेती हैं।
इसके अलावा ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री हीना खान के बारे में मशहूर है कि वह एक एपिसोड का एक लाख से एक लाख 25 हजार रुपये तक लेती हैं।
वहीं ‘कुमकुम भाग्य’ में अहम भूमिका निभाने वाली शबीर अहलूवालिया एक एपिसोड का 75 से 80 हजार तो टीवी अभिनेता रोनित राय एक एपिसोड का सवा लाख रुपये तक लेते हैं।
अन्य स्टार्स की बात करें तो ‘ससुराल सिमर का’ में सिमर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका एक एपिसोड का 80 हजार और सबसे सेक्सी एशियाई महिला के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली नित्या शर्मा एक एपिसोड से 77 हजार रुपये तक कमा लेती हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स