होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने इस प्लेटफॉर्म पर दूरदर्शन दिखाएगा 100 से ज्यादा चैनल

अपने इस प्लेटफॉर्म पर दूरदर्शन दिखाएगा 100 से ज्यादा चैनल

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। दूरदर्शन अपने डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफार्म का विस्तार करने जा रहा है। मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के अनुसार दूरदर्शन की महानिदेशक (Director General) सुप्रिया साहू ने कहा कि दूरदर्शन ‘MPEC-4’ टेक्नोलॉजी वाले नए सेट टॉप बॉक्स के साथ मार्च के अंत तक 104 चैनल्स उपलब्ध कराने

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। दूरदर्शन अपने डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफार्म का विस्तार करने जा रहा है। मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के अनुसार दूरदर्शन की महानिदेशक (Director General) सुप्रिया साहू ने कहा कि दूरदर्शन ‘MPEC-4’ टेक्नोलॉजी वाले नए सेट टॉप बॉक्स के साथ मार्च के अंत तक 104 चैनल्स उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दूरदर्शन के डीटीएच प्लेटफार्म ‘फ्रीडिश’ (Free Dish) के इस समय 20 मिलियन स‍बस्क्राइबर्स हैं और देश के सात डीटीएच प्लेयर्स के बीच इसका मार्केट शेयर सबसे अधिक है। साहू का कहना है, ‘हम अपने सेट टॉप बॉक्स में कंडीशनल एक्सेस सिस्टम (conditional access system) लेकर आ रहे हैं। मार्च के अंत तक दूरदर्शन के पास नई टेक्नोलॉजी MPEC-4 वाले सेट टॉप बॉक्स आ जाएंगे। इसके बाद इसके चैनलों की संख्या 80 से बढ़कर 104 हो जाएगी।’ इसके अलावा दूरदर्शन के पांच चैनल नेशनल (National), न्यूज (News), स्पोर्ट्स (Sports) , किसान (Kisan) और लोकल (local) अब डिजिटल टेरेस्ट्रेयिल ट्रांसमिशन (DTT) पर उपलब्ध होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, साहू ने कहा है, ’16 शहरों में DTT पहले से ही उपलब्‍ध है। इस साल मार्च के अंत तक यह हैदराबाद, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में भी उपलब्‍ध होगा। 2018 तक 44 अन्‍य शहर भी डिजिटल हो जाएंगे और वहां पर भीDTT उपलब्‍ध होगा।’ DTT की सहायता से दूरदर्शन के दर्शक एक छोटे डोंगल (small dongle) द्वारा अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर फ्री चैनल्स देख सकेंगे। यह डोंगल ऑनलाइन के अलावा चुनिंदा दुकानों पर भी उपलब्ध होगा और इसके लिए इंटरनेट व डाटा कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होगी। साहू का यह भी कहना है, ‘DTT के द्वारा हमारे पास फिलहाल 10 चैनल की क्षमता है। आईआईएम अहमदाबाद द्वारा DTT के बिजनेस प्लान को लेकर मार्च के पहले सप्ताह में रिपोर्ट मिलेगी। इसके बाद दूरदर्शन द्वारा पांच अतिरिक्त चैनल की सुविधा बढ़ाई जा सकती है।’ समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 hour ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

57 minutes ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

2 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

2 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

3 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 hour ago