होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इन मीडिया हाउस का नाम लेकर राष्ट्रपति ने बताया उसे देश का दुश्मन

...इन मीडिया हाउस का नाम लेकर राष्ट्रपति ने बताया उसे देश का दुश्मन

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया पर अपने हमले को और तेज

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया पर अपने हमले को और तेज कर दिया है। उन्होंने प्रेस को अमेरिकी लोगों का दुश्मन करार दिया है।

ट्विटर पर मीडिया हाउसों पर भड़ास निकालते हुए ट्रंप ने कहा, 'न्यूयॉर्क टाइम्स, एनबीसी न्यूज, एबीसी, सीबीएस, सीएनएन ये सभी फेक न्यूज मीडिया है। ये मेरे नहीं बल्कि अमेरिकी लोगों के दुश्मन हैं।'

इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन अच्छी तरह काम कर रहा है और मीडिया में आ रही रिपोर्टों के विपरीत व्हाइट हाउस में कोई अव्यवस्था नहीं है। उन्होंने मीडिया को बेईमान बताया। राष्ट्रपति ने कहा, मीडिया हमारे प्रशासन पर हमले करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि उन्हें पता है कि हम उन संकल्पों पर चल रहे हैं जो हमने की थी और वे इससे खुश नहीं हैं।

अपने विचारों को लोगों के सामने रखने के लिए ट्विटर और फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले ट्रंप ने कहा कि कई लोग उनके प्रशासन को लेकर खुश हैं लेकिन उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी और मीडिया खुश नहीं है। ट्रंप ने मीडिया पर बरसते हुये उसे बेईमान और काफी बनावटी बताया। उन्होंने कहा, मैं टीवी देखता हूं, अखबार पढ़ता हूं तो अव्यवस्था की खबरें ही देखता हूं। यह स्थिति के बिल्कुल विपरीत है।

राष्ट्रपति ने सीएनएन से एक सवाल के जवाब में कहा, ‘आप शाम को दस बजे आने वाले अपने कार्यक्रम को देखें। यह लगातार हमले करता है। इस कार्यक्रम के पैनल में ज्यादातर लोग हमेशा ट्रंप विरोधी होते हैं। कल वे कहेंगे कि ट्रंप प्रेस पर गुस्से से चिल्लाते हैं। मैं गुस्से से चिल्ला नहीं रहा। मैं सिर्फ आपको बता रहा हूं कि आप बेईमान लोग हो।’

हंसी-ठहाकों के बीच ट्रंप ने कहा कि वह फेक न्यूज से बदलकर सीएनएन का नाम ‘फेक न्यूज नाउ’ कर रहे हैं। इस पर सीएनएन के संवाददाता ने पलटवार करते हुये कहा, ‘रियल न्यूज, मिस्टर प्रेसिडेंट। रियल न्यूज।’ ट्रंप ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि वह ईमानदार प्रेस देखना चाहते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

9 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

9 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

9 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

9 hours ago