होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देखें, कैसे एक जर्नलिस्ट को सवाल पूछने पर धक्के देकर बाहर निकाला गया...
देखें, कैसे एक जर्नलिस्ट को सवाल पूछने पर धक्के देकर बाहर निकाला गया...
मीडिया के साथ अमरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के कैसे रिश्ते हैं, अब ये किसी से छिपा नहीं है। अकसर वे मीडिया के खिलाफ तल्ख टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वे एक पुराने विडियो लेकर सुर्खियों में है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस विडियो में ट्रंप एक पत्रकार पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
मीडिया के साथ अमरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के कैसे रिश्ते हैं, अब ये किसी से छिपा नहीं है। अकसर वे मीडिया के खिलाफ तल्ख टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वे एक पुराने विडियो लेकर सुर्खियों में है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस विडियो में ट्रंप एक पत्रकार पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं।
इस विडियो में दिखाया गया है कि ट्रंप पत्रकार पर इस कदर गुस्सा हो जाते हैं कि अपने गार्ड्स से कहकर उसे बाहर निकलवा देते हैं। वह पत्रकार बार-बार कहता है कि सवाल पूछना उसका अधिकार है लेकिन ट्रंप कुछ नहीं सुनते और उसे निकाल देते हैं। ट्रंप पत्रकार से कहते हैं, ‘मेरे देश से निकल जाओ’, ‘तुम्हें बुलाया नहीं गया था।’
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति के उम्मीदवार की कैंपेनिंग करते वक्त ट्रंप प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे, इस दौरान स्पेनिश लैंग्वेज नेटवर्क के जर्नलिस्ट जॉर्ज रैमोस ने खड़े होकर ट्रंप से उनके दिए गए एक बयान को लेकर सवाल पूछा कि 'आप अमेरिका 11 मिलियन प्रवासियों को स्वदेश वापस नहीं भेज सकते, आप 1900 मील लंबी दीवार को नहीं खड़ी कर सकते, न ही इस देश की नागरिकता को नकार सकते हैं...' इतना ही बोलने पर ट्रंप ने उन्हें यह बोला आप बैठ जाइए। उनका सवाल पूरा भी नहीं हुआ था कि ट्रंप नें उन्हें देश से बाहर चले जाने के लिए कहा और फिर बैठने के लिए भी बोला, लेकिन इसके बावजूद जर्नलिस्ट रैमोस नहीं रुके, तो ट्रंप ने उन्हें सेक्युरिटी गार्ड से धक्के मारकर बाहर निकलवा दिया।
यह विडियो डेढ़ साल पुराना अगस्त 2015 का है, जोकि अब वायरल हो रहा है। इस विडियो को देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद ऐसा अभद्र व्यवहार जर्नलिस्ट के साथ कर रहे हैं।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स