होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस न्यूज चैनल पर फिर भड़के राष्ट्रपति, कहा- जल्द खत्म हो जाएगी क्रेडिबिलिटी
इस न्यूज चैनल पर फिर भड़के राष्ट्रपति, कहा- जल्द खत्म हो जाएगी क्रेडिबिलिटी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इन दिनों प्रतिष्ठित न्यूज नेटवर्क सीएनएन (CNN) सुर्खियों में
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ये भी पढ़ें: …एक पत्रकार से उलझ पड़े राष्ट्रपति, कहा- ‘फर्जी न्यूज हैं आप’
इस बारे में ट्रंप ने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सीएनएन फर्जी खबर चला रहा है क्योंकि इलेक्शन के बाद इसकी रेटिंग लगातार गिर रही है और जल्द ही इसकी विश्वसनीयता (credibility) खत्म हो जाएगी।
.@CNN is in a total meltdown with their FAKE NEWS because their ratings are tanking since election and their credibility will soon be gone!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 12, 2017
वहीं ट्रंप द्वारा सीएनएन की रिपोर्ट को ‘फर्जी खबर’ (fake news) बताने के बाद नेटवर्क ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया। इस स्टेटमेंट में नेटवर्क का कहना है, ‘सरकार के कार्यों की रिपोर्टिंग करते समय सीएनएन’ सोर्स के मामले में हमेशा सावधानी बरतता है और इसका काम करने का तरीका बजफीड से बिल्कुल अलग है। इस बारे में ट्रंप की टीम भी बेहतर जानती है।’
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पहली बार प्रेस वार्ता की थी, लेकिन इस दौरान वे बजफीड के माध्यम से अपुष्ट डोजियर जारी किए जाने के मामले पर सीएनएन के रिपोर्टर जिम एकोस्टा से बातों में भिड़ गए और उन्होंने जारी किए गए डोजियर को ‘कचरा’बताया था। उन्होंने एकोस्टा को सवाल भी नहीं करने दिया और उनके न्यूज नेटवर्क को ‘फर्जी न्यूज’ कहकर उनकी आलोचना की थी। तब से दोनों के बीच विवाद और गहरा गया है।
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले सीएनएन जैसे बड़े मीडिया हाउस ने खबर दी थी कि रूसी खुफिया एजेंसी ने ऐसे मैटेरियल रखे हैं जो भावी राष्ट्रपति को निजी और आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को दी गई और वहां से मीडिया तक पहुंच गई। इसके बाद, ट्रंप ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और पत्रकारों को झूठा कहा और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की तुलना नाजी जर्मनी के कारनामों से की।
वहीं दूसरी तरफ, ट्रंप द्वारा सीएनएन के रिपोर्टर पर अपनी भड़ास निकालने के बाद से उनकी टीम भी नेटवर्क के खिलाफ खुलकर सामने आ गई है। ट्रंप ने सीएनएन की रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है कि अमेरिकी अधिकारियों ने इस दावे के बारे में ब्रीफ किया था कि रूस के पास उनके बारे में कुछ गुप्त सूचनाएं हैं।
सीएनएन पर प्रसारित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान शो के होस्ट एंडरसन कूपर (Anderson Cooper) के साथ 25 मिनट की नोकझोंक में ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार केलीन कान्वे (Kellyanne Conway) ने इस बात से इनकार कर दिया कि खुफिया अधिकारियों ने ट्रंप को इस बात की जानकारी दी थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स