होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया पर बड़ा आरोप- इस्लामिक आतंकी हमलों के बारे में पत्रकार रिपोर्ट नहीं करना चाहते

मीडिया पर बड़ा आरोप- इस्लामिक आतंकी हमलों के बारे में पत्रकार रिपोर्ट नहीं करना चाहते

समाचार4मीडिया  ब्यूरो ।। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। इस बार उन्होंने आतंकी हमलों की कमजोर कवरेज को लेकर मीडिया पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि मीडिया बहुत सी आतंकी घटनाओं की रिपोर्टिंग नहीं करता और उनकी अन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया  ब्यूरो ।।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। इस बार उन्होंने आतंकी हमलों की कमजोर कवरेज को लेकर मीडिया पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि मीडिया बहुत सी आतंकी घटनाओं की रिपोर्टिंग नहीं करता और उनकी अनदेखी करता है।

यह विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया, जब ट्रंप के बयान के तुरंत बाद व्हाइट हाउस ने ऐसे 78 आतंकी हमलों की सूची जारी कर दी, जिसमें दावा किया गया कि मीडिया ने इस हमले रिपोर्टिंग नहीं की। दरअसल यह सूची सीधे तौर पर मीडिया को कटघरे पर खड़ी करती है और ट्रंप के उस दावे की पुष्टि करती है, जिसमें उन्होंने कहा कि मीडिया बेहद बेईमान है। इस सूची में पाकिस्तान और बांग्लादेश में हुए आतंकी हमलों को भी शामिल किया गया है।

व्हाइट हाउस ने यह रिपोर्ट ट्रंप की ओर से फ्लोरिडा में अपने सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करने के फौरन बाद जारी की गई। इस बैठक में ट्रंप ने अपने कमांडरों से कहा कि मीडिया कई आतंकी हमलों की रिपोर्टिंग ही नहीं करती है। उन्होंने कहा, ‘कट्टर इस्लामिक आतंकी 9/11 की तरह हमारे देश में फिर से हमले की फिराक में है।

ट्रंप ने आगे कहा कि न्यूज मीडिया इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकी हमले के डर को कम करके पेश कर रही है। ट्रंप ने अमेरिकी सेना के अधिकारियों से कहा कि IS द्वारा यूरोप में किए जा रहे आतंकी हमलों के बारे में पत्रकार रिपोर्ट नहीं करना चाहते हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ऐसा करने के पीछे मीडिया के 'अपने स्वार्थ' हैं।

मीडिया किस तरह आतंकवादी घटनाओं को कम करके पेश करने की साजिश रचती है, इसके बारे में ट्रंप ने शुरुआत में कोई उदाहरण नहीं दिया। उन्होंने अपने बयान में मिडिल-ईस्ट, यूरोप और अमेरिका में IS द्वारा की अंजाम दी गई आतंकवादी घटनाओं की मीडिया द्वारा बढ़-चढ़कर की गई रिपोर्टिंग्स को नजरंदाज जरूर किया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

15 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

15 hours ago