होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गज़ल सरताज जगजीत सिंह को करते हैं पसंद, तो देखें 28 अगस्त को शाम 7 बजे RSTV
गज़ल सरताज जगजीत सिंह को करते हैं पसंद, तो देखें 28 अगस्त को शाम 7 बजे RSTV
हिन्दुस्तान ही नहीं ,समूची दुनिया में ग़ज़ल को नई ऊंचाई देने वाले जगजीत हमारे बीच नहीं हैं ,लेकिन उनकी ग़ज़लों ने उन्हें अमर बना दिया है। आवाज़ के इस जादूगर के अदभुत और शानदार सफरनामे को पहली बार छोटे परदे पर घंटे के एक-एक एपिसोड में पेश किया जा रहा है। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में किसी कलाकार पर ऐसी श्रृंखला नहीं आई। पहले एपिसोड का प्रसारण राज्यसभ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
हिन्दुस्तान ही नहीं ,समूची दुनिया में ग़ज़ल को नई ऊंचाई देने वाले जगजीत हमारे बीच नहीं हैं ,लेकिन उनकी ग़ज़लों ने उन्हें अमर बना दिया है। आवाज़ के इस जादूगर के अदभुत और शानदार सफरनामे को पहली बार छोटे परदे पर घंटे के एक-एक एपिसोड में पेश किया जा रहा है। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में किसी कलाकार पर ऐसी श्रृंखला नहीं आई। पहले एपिसोड का प्रसारण राज्यसभा टीवी पर 28 अगस्त यानी रविवार को दोपहर एक बजे और शाम 7 बजे होगा। इसके एंकर,प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सरोकारी पत्रकारिता करने वाले वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल हैं। राजेश बादल राज्यसभा टीवी चैनल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं ।इस एपिसोड में जगजीत के जन्म,बचपन और कॉलेज की पढ़ाई से लेकर मुंबई पहुँचने तक का सफ़र दिखाया जाएगा श्रीगंगानगर,जालंधर,लुधियाना और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से उनके रिश्ते की अनोखी दास्तान और सरदार जगमोहन से जगजीत सिंह बनने की कहानी भी इसी एपिसोड में देखिए। जगजीत की पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह,महेश भट्ट,जावेद अख्तर,तलत अज़ीज़, शायर आलोक श्रीवास्तव सुभाष घई और गुलज़ार से लेकर देश और दुनिया के अनेक नायकों - महानायकों के दिलचस्प साक्षात्कार देखिए। विरासत के तहत इस श्रृंखला में अभी तक गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर,मीनाकुमारी,साहिर लुधियानवी,अमृता प्रीतम,रस्किन बांड,मजरूह सुल्तानपुरी,फणीश्वर नाथ रेणु, रामधारी सिंह दिनकर,शैलेन्द्र,वृन्दावनलाल वर्मा,नीरज,प्रदीप,शरद जोशी,दुष्यंत कुमार,ज़ोहरा सहगल,सुरेन्द्र प्रताप सिंह और राजेन्द्र माथुर जैसे अनेक सितारों पर फ़िल्में दिखाई जा चुकीं हैं।
टैग्स