होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV की राह पर चला डिजिटल, अब कुछ यूं होगा फायदा

TV की राह पर चला डिजिटल, अब कुछ यूं होगा फायदा

देशभर में इन दिनों फेस्टिव सीजन का फायदा उठाने में ब्रैंड्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाह...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

वेंकट सुष्मिता विश्‍वास।।

देशभर में इन दिनों फेस्टिव सीजन की धूम मची हुई है। ऐसे माहौल का फायदा उठाने में ब्रैंड्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। गणेश चतुर्थी से शुरू होकर क्रिसमस तक चलने वाले तीन-चार महीने के इस फेस्टिव सीजन में विज्ञापन पर खर्च भी काफी बढ़ जाता है। कहने का मतलब है कि साल भर में विज्ञापन खर्च जितना होता है, उसका 30-40 प्रतिशत इसी फेस्टिव सीजन के दौरान होता है।   

यह बात डिजिटल मीडियम पर भी सच होती दिखाई दे रही है। डिजिटल मीडिया बायर्स का कहना है कि इस फेस्टिव सीजन में मार्केटर्स ने पिछले साल के मुकाबले डिजिटल पर विज्ञापन खर्च में 25-30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है।

अभी तक फेस्टिव सीजन के दौरान स्पेशल प्रोग्रामिंग को देखते हुए विभिन्न ब्रैंड्स के लिए टीवी पर विज्ञापन खर्च ज्यादा होता था, लेकिन अब डिजिटल मीडियम भी इसी पैटर्न पर चल रहा है।

‘Isobar India’ के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट गोपा कुमार का कहना है, ‘पूर्व में हमने डिजिटल पर विज्ञापन खर्च में ज्यादा उछाल नहीं देखा था, लेकिन अब यह ट्रेंड बदल रहा है। आजकल डिजिटल का जमाना है और इसकी पहुंच भी ज्यादा हो गई है, ऐसे में यह मीडियम न सिर्फ सेल्स बढ़ाने, बल्कि ब्रैंड वैल्यू में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ब्रैंड्स अब न सिर्फ मार्केटिंग, बल्कि जागरूकता और ब्रैंड वैल्यू के लिए भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काफी पैसा लगा रहे हैं।’

इस बारे में ‘The 120 Media Collective’ के प्रेजिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर कैजाद परदीवाला (Kaizad Pardiwalla) का कहना है कि इस फेस्टिव सीजन में डिजिटल पर ज्यादा ब्रैंड्स दिखाई दे रहे हैं। डिजिटल वैसे तो साल भर किसी भी मीडिया प्लान का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, लेकिन जब बात फेस्टिव सीजन की आती है तो सेल्स बढ़ाने के लिए यह और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि इस सीजन में लोग ज्यादा खरीदारी करते हैं।

इस बारे में ‘Mindshare’ साउथ एशिया के चीफ डिजिटल ऑफिसर विनोद थडानी का कहना है कि फेस्टिव सीजन के दौरान डिजिटल काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे हमें अपने क्रिएटिव को अपने अनुसार तय करने के कई विकल्प मिलते हैं।

डिजिटल मार्केटर्स के लिए उपलब्ध प्लेटफॉर्म्स के बीच सर्च और सोशल मीडिया के साथ ही ओटीटी भी काफी आगे बढ़ रहा है। इस बारे में कुमार का कहना है, ‘ब्रैंड बिल्डिंग के लिए जहां ब्रैंड्स डिजिटल की ओर जा रहे हैं, वहीं ओटीटी पर खर्च भी बढ़ रहा है।’

वहीं, थडानी का कहना है कि इस फेस्टिव सीजन में अधिकतर ब्रैंड्स लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के काम कर रहे हैं, इसके तहत वे ई-कॉमर्स और जोमैटो जैसे नॉन ट्रेडिशनल प्लेटफॉर्म्स की ओर भी जा रहे हैं। थडानी का यह भी कहना है कि इस सीजन में कुछ ब्रैंड्स द्वारा तैयार किए गए क्रिएटिव सामने आने लगे हैं।

वहीं, कैजाद का कहना है कि मार्केटर्स सेल्स बढ़ाने के लिए इस सीजन में ई-कॉमर्स आदि पर कैंपेन का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि डिजिटल के द्वारा ब्रैंड्स ने क्षेत्रीयता का सहारा भी लेना शुरू कर दिया है। उदाहरण के लिए- तनिष्क ने अपने उत्सव कलेक्शन के विज्ञापन को लेकर बहुत अच्छा काम किया है, जहां इसने उन समुदायों के बीच इसे कई तरह से पेश किया है, जो इस त्योहार को मनाते हैं।

ई-कॉमर्स, ऑटो और रिटेल आदि भी कंज्यूमर तक पहुंच बढ़ाने के लिए एक बार फिर इस मीडियम और इसके कई फॉर्मेट-प्लेटफॉर्म्स का लाभ उठा रहे हैं। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट ने पांच दिवसीय फेस्टिव डिस्काउंट सेल को लेकर पिछले दिनों अपने विज्ञापन कैंपेन चलाए थे।  

यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए अमेजॉन ने जहां हिंदी ऐप शुरू किया, वहीं फ्लिपकार्ट ने एक नई पहल शुरू की, जिसके द्वारा कंज्यूमर्स किसी प्रॉडक्ट के लिए मोलभाव कर सकते हैं। डिजिटल मार्किटिंग एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले महीनों में वे कुछ और कैंपेन शुरू कर सकते हैं।


टैग्स विज्ञापन ऐड फेस्टिव सीजन डिजिटल
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

5 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

14 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago