होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों का सम्मान बचाकर रखेगा डीजीपी का ये 'रक्षा कवच'
पत्रकारों का सम्मान बचाकर रखेगा डीजीपी का ये 'रक्षा कवच'
पत्रकारों और पुलिस के बीच समय-समय पर उठने वाले विवादों और...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकारों और पुलिस के बीच समय-समय पर उठने वाले विवादों और पत्रकारों द्वारा पुलिस पर लगाए गए तमाम आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने एक नया आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि पत्रकारों से पुलिसकर्मी सलीके से पेश आएं।
डीजीपी मुख्यालय से जारी एक पत्र में कहा गया है, ‘आगामी समय में पुलिसकर्मी पत्रकारों का सम्मान करें। अगर आपके थाने में पत्रकार आएं तो उनका स्वागत करें और उनके साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार करें। इसी के साथ पत्रकारों पर शांति भंग जैसी कारवाही न करें। अगर किसी पत्रकार को असुरक्षित महसूस होता है तो उसे सुरक्षा का अहसास भी कराएं।‘
गौरतलब है कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि जो पत्रकारों के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार करेगा या धमकाने की कोशिश करेगा, उस पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ ही उसे 3 साल तक की जेल भी हो सकती है। योगी ने यह भी कहा था कि धमकी के आरोप में गिरफ्तार लोगों को आसानी से जमानत नहीं मिलेगी इसलिए पत्रकारों से किसी भी प्रकार की अभद्रता न करें और पत्रकारों को सम्मान दें।
डीजीपी मुख्यालय की ओर से जारी पत्र की प्रति आप यहां पढ़ सकते हैं-
टैग्स पत्रकार सुरक्षा यूपी डीजीपी