होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / DB LIVE के नाम से लॉन्च हुआ ऑनलाइन टीवी चैनल...
DB LIVE के नाम से लॉन्च हुआ ऑनलाइन टीवी चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पिछले 58 वर्षों से मध्य और उत्तर भारत में प्रकाशित होने वाला दैनिक अखबार ‘देशबन्धु’ अब डिजिटल की दुनिया में भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इस कड़ी में समूह ने इंटरनेट टेलिविजन लॉन्च किया है। ‘डीबी लाइव’ (
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले 58 वर्षों से मध्य और उत्तर भारत में प्रकाशित होने वाला दैनिक अखबार ‘देशबन्धु’ अब डिजिटल की दुनिया में भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इस कड़ी में समूह ने इंटरनेट टेलिविजन लॉन्च किया है। ‘डीबी लाइव’ (DB LIVE) के नाम से शुरू किए गए इस ऑनलाइन टीवी को इन्टरनेट के हर प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
यू-ट्यूब (YouTube), फेसबुक (Facebook), ट्विटर (Twitter), वॉट्सऐप (Whatsapp) और अन्य सोशल मीडिया नेटवर्क के अलावा ‘डीबी लाइव’ (DB LIVE) वेबसाइट और ऐप के जरिए भी उपलब्ध है।
इस विषय में देशबन्धु के समूह संपादक राजीव रंजन श्रीवास्तव ने समाचार4मीडिया को बताया कि आज जब लगभग हर हाथ में मोबाइल है और उसमें इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है तो पूरी दुनिया आपकी मुट्ठी में है। आप जब चाहें देश दुनिया अथवा अपने प्रदेश यहां तक कि अपने गांव और मोहल्ले की खबरों को मोबाइल फोन के जरिए पा सकते हैं और पढ़ सकते हैं। स्मार्ट फोन ने विडियो मैसेज को भी आसान कर दिया है। वॉट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर के द्वारा आप विडियो मैसेज पा रहे हैं। कुछ टीवी चैनलों ने भी अपने कार्यक्रमों को इंटरनेट के द्वारा प्रसारित करना शुरू कर दिया है। घरों के सामान्य टीवी सेट्स अब स्मार्ट टीवी में परिवर्तित हो रहे हैं। युवा अपनी पढ़ाई का काम लैपटॉप के जरिये कर रहे हैं, जिसमे इंटरनेट की सुविधा है।
उन्होंने कहा कि आज ज्यादा से ज्यादा लोग इंटरनेट की तीव्र गति अर्थात 4G का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके द्वारा आप बिना रुकावट अत्यधिक विडियो सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। अगर आज फास्ट नेटवर्क उपलब्ध है तो क्यों न हम न्यूज चैनल को इंटरनेट के द्वारा ही देखें, जहां स्थान और समय की कोई सीमा नहीं होगी। आप दुनिया के किसी भी कोने में है और अगर इंटरनेट से जुड़े हैं तो इंटरनेट टीवी का मजा ले सकते हैं, और इसी कल्पना को साकार करता है- DB LIVE यानी देशबन्धु लाइव।
अपनी तैयारियों के बारे में श्रीवास्तव ने आगे बताया कि लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा ज्यादा से ज्यादा खबरों और वैचारिक पहलुओं को लोगों तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। देशभर में पहले से कार्यरत देशबन्धु समूह के संवाददाताओं को इस नए माध्यम के लिए तकनीकी तौर पर तैयार किया जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकारों का एक समूह DB LIVE के पैनल के रूप में काम कर रहा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स