होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / #MeToo पर HC सख्त, मीडिया से न करें बात

#MeToo पर HC सख्त, मीडिया से न करें बात

देश में चल रहे #MeToo कैंपेन के बीच इससे जुड़ा एक मामला गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

देश में चल रहे #MeToo कैंपेन के बीच इससे जुड़ा एक मामला गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया, जिसके बाद इसे लेकर हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर लिखने से मना किया है।

गौरतलब है कि एक महिला पत्रकार द्वारा यौन आरोपों का सामना कर रहे एक आरोपी ने हाई कोर्ट से गुहार लगाई कि अभियोक्ता को सोशल मीडिया या अन्य मंचों पर अपने अनुभव साझा कर आरोप लगाने से रोका जाए।

याचिकाकर्त्ताओं के अनुरोध पर हाई कोर्ट ने अहम आदेश देते हुए कहा कि आरोप लगाने वाला और आरोपों का सामना करने वाला दोनों में से कोई भी सोशल मीडिया पर एक दूसरे की पहचान उजागर न करें।

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन और जस्टिस वीके राव की एक पीठ ने ये भी आदेश दिया कि दोनों पक्ष मीडिया में एक दूसरे के खिलाफ कोई भी इंटरव्यू नहीं देंगे। मीडिया पर बैन के अलावा किसी भी थर्ड पार्टी को सोशल मीडिया पर दोनों से जुड़ी कोई भी जानकारी या अपने नजरिए से कुछ भी नहीं डालेंगे।

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने ये आदेश एक यौन उत्पीड़न के एक आरोपी की याचिका पर दिया है। वेब पोर्टल में काम करने वाली एक महिला पत्रकार ने अपने वरिष्ठ पत्रकारों पर पिछले साल यौन शोषण का आरोप लगाया था। कोर्ट ने पिछले साल नवंबर में महिला को आरोपियों की पहचान उजागर न करने का आदेश दिया था।

दरअसल इस मामले में पीड़ित एक महिला पत्रकार है और उसने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन पोर्टल में काम करने के दौरान उसके बॉस ने उसका शारीरिक शोषण किया। महिला पत्रकार का यह भी दावा है जब इसकी शिकायत उसने ऑफिस की शिकायत कमेटी को की, तो उसकी शिकायत पर जांच करने के बजाय उसकी शिकायत को ही कमेटी ने खारिज कर दिया गया, जब उसकी शिकायत पर दफ्तर में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पिछले साल उसने इस मामले में हाई कोर्ट का रुख किया।

बता दें कि उसके इस मामले में हुई पिछली कुछ सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट की तरफ से आदेश दिया गया था कि मामले से जुड़े सभी व्यक्तियों की पहचान को सार्वजनिक न  की जाए, जब तक कि केस का फैसला नहीं हो जाता।लेकिन इस मामले में आरोपी का कहना है कि हाल ही में #MeToo कैंपेन के दौरान फेसबुक से लेकर ट्विटर पर पीड़ित महिला पत्रकार ने सभी आरोपियों के नाम सार्वजनिक कर दिए जिसके बाद आरोपियों ने हाई कोर्ट का रुख किया।



 


टैग्स मीडिया दिल्ली हाई कोर्ट
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

12 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

12 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

12 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

22 hours ago