होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यायमूर्ति के खिलाफ ट्वीट करने पर फिर फंसे ये संपादक
न्यायमूर्ति के खिलाफ ट्वीट करने पर फिर फंसे ये संपादक
सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के जरिए एक बार फिर वरिष्ठ पत्रकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के जरिए एक बार फिर वरिष्ठ पत्रकार स्वामीनाथन गुरुमूर्ति विवादों में हैं। न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर के खिलाफ ट्वीट करने वाले तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ के संपादक स्वामीनाथन गुरुमूर्ति के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को अवमानना नोटिस जारी किया।
न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति योगेश खन्ना की एक पीठ ने अवमानना मामले पर सुनवाई करते हुए संपादक स्वामीनाथन गुरुमूर्ति से मामले पर प्रतिक्रिया मांगी। मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 11 दिसंबर होगी।
गुरुमूर्ति भारतीय रिजर्व बैंक अशंकालिक निदेशक भी हैं। न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर के नेतृत्व वाली उच्च न्यायालय की एक खंड पीठ के एक अक्टूबर को भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आदेश देने के बात गुरुमूर्ति ने न्यायमूर्ति मुरलीधर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। फैसले में पीठ ने मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा को नजरबंद से रिहा करने के आदेश दिया था।
गौरतलब कि अपने ट्वीट को लेकर इसके पहले भी संपादक स्वामीनाथन गुरुमूर्ति विवादों में रह चुके हैं। उन पर आइएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तारी से सुरक्षा को लेकर दिए गए फैसले पर विवादित ट्वीट करने का आरोप लगा था। स्वामीनाथन ने फैसले के बाद न्यायमूर्ति एस मुरलीधर और पी चिदंबरम के संबंध को लेकर विवादित ट्वीट किया था, जिसमें न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए गए थे।
टैग्स संपादक स्वामीनाथन गुरुमूर्ति