होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस मामले की कवरेज पर दिल्ली के CM ने मीडिया पर साधा निशाना...
इस मामले की कवरेज पर दिल्ली के CM ने मीडिया पर साधा निशाना...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर मीडिया को आड़े हाथों लिया है। इस बार उन्होंने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बच्चों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार की गई भाजपा नेता जूही चौधरी को लेकर मीडिया कवरेज पर निशाना साधा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर मीडिया को आड़े हाथों लिया है। इस बार उन्होंने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बच्चों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार की गई भाजपा नेता जूही चौधरी को लेकर मीडिया कवरेज पर निशाना साधा है।
जूही चौधरी के गिरफ्तारी पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और मीडिया पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया ‘किसी चैनल की औकात नहीं इसे दिखाने की। हमारे किसी वालंटियर के चाचा के भांजे के ससुर का मौसा भी अगर शामिल होता, तो सारे चैनल 24 घंटे दिखाते।’
किसी चैनल की औक़ात नहीं इसे दिखाने की। हमारे किसी वोलनटीयर के चाचा के भांजे के ससुर का मौसा भी अगर शामिल होता, तो सारे चैनल 24 घंटे दिखाते https://t.co/Av8hRWq0oS
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 1, 2017
दरअसल, बच्चों कि तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी चंदना चक्रवर्ती को 18 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उनसे पूछताछ के दौरान जूही चौधरी का नाम सामने आया है। जूही को डर्जिलिंग जिले के भारत-नेपाल बॉर्डर से मंगलवार की रात गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद जूही को जलपाईगुड़ी की अदालत में पेश कर दो दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मामले में दो दर्जन से ज्यादा बच्चो की तस्करी की गई है। इस रैकेट ने बच्चो को भारत सहित अमेरिका और फ्रांस में बेचा है। मामले की पूछताछ करने पर यह बात भी सामने आई है कि जूही चौधरी ने तस्करी रैकेट को लेकर भाजपा के बड़े नेताओ से मुलाकात भी की थी। मामले में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और सांसद रूपा गांगुली का भी नाम सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच सीआईडी कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल मीडिया की कवरेज को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने विधानसाभा चुनाव के शुरू होने से पहले न्यूज24 पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल को लेकर चेयरपर्सन अनुराधा प्रसाद पर हमला बोला था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स