होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन के हत्यारों को मिली ये कड़ी सजा
टीवी जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन के हत्यारों को मिली ये कड़ी सजा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2009 के जिगिशा घोष मर्डर केस में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दो दोषियों (रवि कपूर और अमित शुक्ला) को फांसी और एक (बलजीत मलिक) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि इन अपराधियों को मिली सजा से पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या का
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
2009 के जिगिशा घोष मर्डर केस में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दो दोषियों (रवि कपूर और अमित शुक्ला) को फांसी और एक (बलजीत मलिक) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि इन अपराधियों को मिली सजा से पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या का मामला भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
दरअसल इसकी वजह है कि इन्ही अपराधियों पर पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या का मामला भी चल रहा है।
बता दें कि 25 साल की सौम्या की हत्या 30 सितंबर 2008 को बसंत कुंज इलाके में उस समय गोली मारकर कर दी गई थी जब वह तड़की सुबह अपनी कार में घर लौट रही थी। टीवी जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन के हत्यारों का सुराग जिगिशा मर्डर केस की जांच के दौरान ही लगा था।
पुलिस ने दावा किया था कि जिगिशा और सौम्या दोनों की हत्या लूटपाट के लिए की गई थी। सौम्या केस में इन्हीं हत्यारों ने खुलासा किया था कि उन्होंने उसकी हत्या इसलिए की, क्योंकि सौम्या की सेंट्रो उनकी कार से आगे निकल गई थी। हत्यारों ने सौम्या के सिर में गोली मारी थी, जिसकी वजह से कार डिवाइडर पर चढ़ गई। शुरू में पुलिस ने इसे एक्सीडेंट का केस समझा, लेकिन जब सौम्या के सिर से गोली निकली तो मामला सुलझा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स