होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन बदलावों के साथ फिर होगी DD के फ्रीडिश स्लॉट की नीलामी

इन बदलावों के साथ फिर होगी DD के फ्रीडिश स्लॉट की नीलामी

‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेाटफॉर्म ‘फ्रीडिश’ के स्लॉट की ई-नीलामी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्‍लेटफॉर्म ‘फ्रीडिश’  के स्‍लॉट की ई-नीलामी फिर शुरू होगी। हालांकि इस बार यह ई-नीलामी नई पॉलिसी के तहत की जाएगी। इस बारे में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने नई पॉलिसी के प्रमुख बिंदुओं के बारे में घोषणा की है। हालांकि नीलामी कब होगी, इसके बारे में अभी नहीं बताया गया है।  

इस बारे में जारी ट्वीट में शशि शेखर का कहना है कि नई नीति का उद्देश्य डीडी फ्रीडिश पर उपलब्ध कंटेंट की विविधता को बढ़ाना और गैर हिंदीभाषी राज्यों में इसकी पहुंच को विस्तार देना है।  

उनका यह भी कहना है कि नकदी के भुगतान के लिहाज से नई पॉलिसी चैनलों के लिए काफी बेहतर रहेगी। चैनलों पर बोझ भी कम पड़ेगा और उनके लिए कई बाधाएं भी दूर होंगी।

 

 

गौरतलब है कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने अक्टूबर 2017 में डीडी फ्रीडिश के स्लॉट की ई-नीलामी प्रक्रिया रोक दी थी। तब यह कहा गया था कि विज्ञापन रेवेन्यू के लिए निजी ब्रॉडकास्टर्स फ्री फ्रीडिश की व्यापक पहुंच का इस्तेमाल कर रहे हैं।

डीडी फ्रीडिश पर खाली पड़े चैनल स्लॉट को निजी ब्रॉडकास्टर को देने के लिए दूरदर्शन आमतौर पर साल में कई बार ई-नीलामी करता है। बताया जाता है कि नई पॉलिसी के तहत यह प्रक्रिया साल में एक बार की जाएगी। आखिरी बार जुलाई 2017 में हुई ऐसी ही ई-नीलामी में दूरदर्शन को निजी ब्रॉडकास्‍टर्स के लिए 11 स्‍लॉट की ई-नीलामी से 85.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। दूरदर्शन को इससे पहले नीलामी में इतनी बड़ी रकम नहीं मिली थी।

नई पॉलिसी के प्रमुख बिंदु-

: e-Auctions will be based on a differential pricing to be determined by the genre (language) of channels. Private broadcasters desirous of carriage on DD FreeDish will have to declare the same to be eligible to bid in eAuctions.

: e-Auctions will be held on annual basis for all vacant unreserved slots to ensure a stable bouquet of channels.

: To lower the entry barrier for genres (languages) that are currently under represented on DD Free Dish the differential pricing for slots is split into 5 disparate buckets as opposed to the 2 buckets based on which eAuctions were previously held.

: Different Genres (languages) have been grouped within these 5 buckets with differential reserve pricing for slots in respective buckets.

: To promote the new DD Free Dish authorised Set Top Boxes the new policy also envisages invitational pricing for channels to also take up MPEG4 slots in addition to the existing MPEG2 slots.

: The new policy also provides for reservation of MPEG4 slots for further regional channels of Doordarshan to have a dedicated satellite footprint. These stations/kendras currently operate in terrestrial mode in several states.


टैग्स प्रसार भारती दूरदर्शन फ्रीडिश
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

8 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

16 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

13 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

18 hours ago