होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जनवरी का आखिरी हफ्ता दे गया न्यूज टीवी इंडस्ट्री को बड़ी उड़ान...

जनवरी का आखिरी हफ्ता दे गया न्यूज टीवी इंडस्ट्री को बड़ी उड़ान...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। इस हफ्ते जहां देश ने 26 जनवरी को अपना 68वां गणतंत्र दिवस (68th Republic Day) धूमधाम से मनाया, वहीं इस दौरान न्‍यूज चैनलों की व्‍युअरशिप में भी काफी इजाफा हुआ क्‍योंकि राजपथ पर हुई परेड को देखने के लिए बड़ी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

इस हफ्ते जहां देश ने 26 जनवरी को अपना 68वां गणतंत्र दिवस (68th Republic Day) धूमधाम से मनाया, वहीं इस दौरान न्‍यूज चैनलों की व्‍युअरशिप में भी काफी इजाफा हुआ क्‍योंकि राजपथ पर हुई परेड को देखने के लिए बड़ी संख्‍या में दर्शक अपने टेलिविजन सेटों पर चिपके रहे।

बार्क (BARC) ने चौथे हफ़्ते के व्‍युअरशिप के आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें देशभर में ‘दूरदर्शन’ (Doordarshan) के चैनलों की व्‍युअरशिप में चार हफ्तों के औसतन 499 इंप्रेशंस (‘000s) के मुकाबले चौथे हफ्ते में व्युअरशिप की संख्या 15 गुना ज्यादा दर्ज की गई है, जोकि 7554 इंप्रेशंस है। हिन्‍दी भाषी क्षेत्रों (Hindi speaking markets) में इसकी व्‍युअरशिप में चौथे हफ्ते औसतन 14 गुना तक बढ़ोतरी हुई है। पिछले चार हफ्तों में औसतन 446 इंप्रेशंस (impressions’000s.) के मुकाबले यह संख्‍या बढ़कर 6348 इंप्रेशंस हो गई है।

इस दौरान टेनिस के सेमीफाइनल में राफेल नडाल की ग्रिगोर दिमित्रोव पर जीत और स्टेन वावरिंका को हटाकर रोजर फेडरर के ऑस्‍ट्रेलियन ओपन 2017 के फाइनल मैच के कारण ‘सोनी सिक्‍स’ Sony Six (SD+HD)  की व्‍युअरशिप में काफी इजाफा हुआ।

रोजर फेडरर और स्‍टेन वावरिंका के पहले सेमीफाइनल मैच के कारण चैनल को पिछले चार हफ्तों के औसत 37 इंप्रेंशंस (impressions ‘000s) के मुकाबले करीब चार गुना इंप्रेंशसं (122 impressions ‘000s) मिले। वहीं राफेल नडाल और ग्रिगोर दिमित्रोव के बीच हुए दूसरे सेमीफाइल मैच के कारण चैनल की व्‍युअरशिप करीब चार गुना बढ़ गई। चार हफ्तों का जहां इसका औसत 34 इंप्रेंशस(’000s) था, वह बढ़कर 135 इंप्रेशन (’000s) हो गया।

फिल्‍म ‘एमएस धोनी-द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ (The Untold Story) के वर्ल्‍ड टेलिविजन प्रीमियर के कारण हिन्‍दी भाषी क्षेत्रों (Hindi speaking markets) में ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus) चैनल की व्‍युअरशिप पांच गुना तक बढ़ गई। पिछले चार हफ्तों में जहां इसकी व्‍युअरशिप का औसत 1432 इंप्रेशंस (impressions ‘000s) था, इस मूवी के प्रसारण के कारण यह आंकड़ा 7327 तक पहुंच गया।

 फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (Ae Dil Hai Mushkil) के वर्ल्‍ड टेलिविजन प्रीमियर से ‘कलर्स’ (Colors) की व्‍युअरशिप हिन्‍दी भाषी क्षेत्रों (Hindi speaking markets) में 2.4 गुना बढ़ी है। चार हफ्ते में जहां इसके औसत इंप्रेशंस (impressions’000s) 1337 थे, वह बढ़कर 3272 इंप्रेशंस हो गए। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकन सीरीज ‘क्‍वांटिको’ (Quantico) के सीजन 2 से ‘स्‍टार वर्ल्‍ड’ (Star World) की व्‍युअपशिप 24 जनवरी को 9.8 गुना बढ़ गई। चार हफ्ते में जहां इस चैनल को औसतन 1.7 इंप्रेशंस (impressions’000s) मिले थे, वह चौथे हफ्ते में बढ़कर 16.3 हो गए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

15 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

15 hours ago