होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस मीडिया ग्रुप ने कराई खास प्रतियोगिता, मिला जबर्दस्त रिस्पॉंस
...इस मीडिया ग्रुप ने कराई खास प्रतियोगिता, मिला जबर्दस्त रिस्पॉंस
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर कॉर्प लिमिटेड (DBC
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘दैनिक भास्कर’, ‘दिव्य भास्कर’, ‘दिव्य मराठी’ और ‘सौराष्ट्र समाचार’ अखबार के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने प्रतियोगिता में विभिन्न ऐडवर्टाइजिंग और मीडिया एजेंसियों को भी आमंत्रित किया था।
मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में चुनिंदा एजेंसियों के बीच यह प्रतियोगिता 9, 10 और 13 फरवरी को हुई। दरअसल, दैनिक भास्कर राजस्थान में अपनी 20वीं सालगिरह मना रहा है, इसी के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
इस प्रतियोगिता के बारे में DBCL के चीफ को-ऑपरेटिव मार्केटिंग ऑफिसर काकून सेठी ने कहा, ‘राजस्थानी पगड़ी बांधो’ प्रतियोगिता के पहले दिन 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग विभिन्न मीडिया एजेंसियों से जुड़े प्लानर्स, बायर्स और एग्जिक्यूटिव थे। यह प्रतियोगिता जबर्दस्त रही। राजस्थान में हमारी तरक्की और सफलता में सहयोग करने वाले सभी लोगों को मैं धन्यवाद देता हूं। और मैं तहे दिल से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु की उन एजेसियों का आभार जताता हूं जिन्होंने इस मंच प आकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स