होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एनडीटीवी समूह को झटका, अब डिजिटल संपादक ने भी छोड़ा साथ...

एनडीटीवी समूह को झटका, अब डिजिटल संपादक ने भी छोड़ा साथ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एनडीटीवी ग्रुप से लोगों के अलिवदा कहने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अब समूह की हिंदी वेबसाइट के संपादक दयाशंकर मिश्र ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने एक फरवरी को समूह को अपना इस्तीफा दे दिया है और वे फरवरी के अंत तक नोटिस पीरिय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

एनडीटीवी ग्रुप से लोगों के अलिवदा कहने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अब समूह की हिंदी वेबसाइट के संपादक दयाशंकर मिश्र ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने एक फरवरी को समूह को अपना इस्तीफा दे दिया है और वे फरवरी के अंत तक नोटिस पीरियड पर हैं।

वे कहां जा रहे हैं इसके बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि वे किसी अन्य बड़े मीडिया संस्थान के साथ जुड़ने जा रहे हैं, और वे समूह के हिंदी पोर्टल को रिलॉन्च का नेतृत्व करेंगे। साथ ही वे इस मीडिया समूह के हिंदी संस्करण के साथ गुजराती, मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, उर्दू के विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगे।

दयाशंकर मिश्र की छवि एक डिजिटल जर्नलिस्ट की है, जो इंडस्ट्री में अलग-अलग ब्रैन्ड की लॉन्चिंग और रिलॉन्चिंग में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। एनडीटीवी के लिए ये एक झटका माना जा रहा है, क्योंकि दयाशंकर के नेतृत्व में एनडीटीवी की हिंदी न्यूज वेबसाइट (khabar.ndtv.com ) ने दो वर्ष से भी कम समय में 1 मिलियन यूजर्स से शुरू किए गए सफर को 20 मिलियन तक पहुंचाने में अहम भूमिका का निभाई। खास बात ये रही कि वह इंडस्ट्री के चुनिंदा संपादकों में से एक हैं, जो किसी भी कीमत पर क्वॉलिटी से समझौता नहीं करते हैं।

मिश्र के नेतृत्व में वेबसाइट की विश्लेषणात्मक खबरों और खबरों में तेवर के साथ ‘क्‍लीन कंटेंट’ के प्रयोग को पाठकों ने भरपूर सराहा। मिश्र ने मौजूदा वक्त में हिंदी डिजिटल पत्रकारिता के जरिए परोसे जा रहे सेमी-वल्गर और पत्रकारिता के लिहाज से निहायत ही अनुचित कंटेट (खबरों) से इतर गुणवत्तापूर्ण और पठनीय कंटेंट को वेबसाइट पर बढ़ावा दिया। उन्होंने इसे खबरों की रियलटाइम कवरेज और उनमें वैल्यू एडिशन के साथ अपनी एक छोटी टीम के सहयोग से अभूतपूर्व तरीके से पूरा किया। इस तरह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता की बेहद प्रतिस्पर्धी दुनिया में उन्होंने एनडीटीवी की हिंदी वेबसाइट को नए मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया।

मिश्र ने एनडीटीवी के ओल्‍ड न्‍यूजरूम को अपने व्‍यापक अनुभव से कंटेंट की विविधता के साथ उसके डिजिटल प्रसार के लिए अहम तकनीकी पहलुओं जैसे SEO और SMO के लिहाज से बेहद सक्षम बनाया। इसे कोई भी गूगल पर वेबसाइट की सहज उपस्थिति से समझ सकता है।

दयाशंकर मिश्र ने समाचार4मीडिया से NDTV से अपने इस्‍तीफे की पुष्टि करते हुए बताया, ‘यह बेहद संतोषजनक पारी रही। khabar.ndtv.com  को रिलॉन्च करने के साथ ही हम इंडिया में इकलौते ऐसे इंडियन डिजिटल न्‍यूजरूम रहे, जहां कथित वायरल कंटेंट का पीछा करने की जगह ऐसा कंटेंट तैयार करने पर जोर दिया गया, जिससे हम इसके बिना भी गूगल पर सबसे आगे रहे। हम हिंदी में ऑर्गेनिक सर्च में सबसे आगे रहने वाली वेबसाइट हैं।’

मिश्र जोर देकर कहते हैं, ‘जब तक हमारा डिजिटल कंटेंट फैमिली के साथ शेयर करने लायक नहीं होगा, उसकी समाज में स्‍वीकार्यता संभव नहीं होगी। इसे ऐसे समझिए कि आप अखबार सबके साथ पढ़ते हैं, इसी तरह वेब कंटेंट ऐसा हो जो सबके सामने पढ़ा जा सके। ऐसी कुछ हिंदी वेबसाइट की तरह नहीं, जो खुद को सबसे आगे बताती हैं, लेकिन उन्हें परिवार के साथ पढ़ने में पाठक सहज नहीं महसूस करता। एनडीटीवी खबर को किसी भी दूसरी हिंदी वेबसाइट्स की तरह नहीं पढ़ा जाता। पाठक हमारे पास खबरों की क्वालिटी चेक के लिए आते हैं। यानी खबर सही है या नहीं। इस तरह हम हिंदी डिजिटल में खबरों की सत्यता पर मुहर लगाने वाली बेवसाइट के रूप में पहली पसंद रहे।’

एनडीटीवी खबर को देश की पहली ऐसी हिंदी वेबसाइट होने का श्रेय भी जाता है, जिसने लेखकों के साथ बकायदा करार किए और उनसे लेखन करवाया। उनके साथ गंभीर विषयों पर निरंतर संवाद किया। जीएसटी जैसे गंभीर विषयों पर भी हिंदी में यहां से बेहतर सामग्री कहीं नहीं देखने को मिली। एक छोटी-सी टीम के साथ कैसे बड़े आयाम स्थापित किए जा सकते हैं, उनके नेतृत्व  में khabar.ndtv.com इसकी एक प्रयोगशाला बनी।

दयाशंकर एनडीटीवी से जुड़ने से पहले नेटवर्क 18 ग्रुप की हाइपर लोकल हिंदी वेबसाइट News 18 के रीलॉन्च, विस्तार में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वे Network 18 से जुड़ने से पहले दैनिक भास्‍कर, अमर उजाला, राजस्‍थान पत्रिका और दैनिक भास्‍कर.कॉम (Dainik Bhaskar.com) में भी शीर्ष भूमिकाओं का निर्वहन कर चुके हैं।

Dainik Bhaskar.com के साथ उन्‍होंने 2012 में पहली बार प्रिंट मीडिया के साथ डिजिटल मीडिया के इंटीग्रेशन के आधार पर हाइपरलोकल मॉडल के माध्यम से खबरों के रियलटाइम कवरेज में 'नेशनल हाइपरलोकल हेड' की महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्‍होंने ‘दिव्‍य भास्‍करडॉटकाम’ की लॉन्चिंग और अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वड़ोदरा में हाईपरलोकल मॉडल पर खबरों की रियलटाइम कवरेज की शुरुआत करवाई। पत्रकारिता में अपने 15 वर्षों के अनुभव के साथ वह मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान, दिल्‍ली और जम्‍मू-कश्‍मीर में काम कर चुके हैं। उनकी रुचि अध्‍ययन, यात्रा और संवाद में है। वे मूल्यपरक पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।  इसके साथ ही समाचार सामग्री की गुणवत्ता और इसके सामाजिक प्रभाव पर चर्चा के भी प्रबल समर्थक हैं। साथ ही मिश्र को सामाजिक, विकास पत्रकारिता के प्रति उनके योगदान के लिए जाना जाता है। दयाशंकर मिश्र को 2008 में मैला ढोने वाले समाजों पर उनके शोध, अध्‍ययन के लिए यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की ओर पुरस्कृत किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्‍हें 2009 में एनएफआई, दिल्‍ली की ओर से भी इसी विषय पर फेलोशिप मिल चुकी है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

17 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

17 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

17 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

17 hours ago