होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तो इस वजह से 277 प्रकाशनों के खिलाफ सरकार करेगी कानूनी कार्रवाई...

तो इस वजह से 277 प्रकाशनों के खिलाफ सरकार करेगी कानूनी कार्रवाई...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने उन तमाम नकली प्रकाशनों के खिलाफ कानूनी कार्रवार्इ करने का मन बना लिया है, जिन्होंने गलत तरीके से डीएवीपी से सरकारी विज्ञापन लिए थे। बता दें कि छानबीन में ऐसे 277 फर्जी प्रकाशन सामने आए हैं, जो केवल विज्ञापन लेने के

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने उन तमाम नकली प्रकाशनों के खिलाफ कानूनी कार्रवार्इ करने का मन बना लिया है, जिन्होंने गलत तरीके से डीएवीपी से सरकारी विज्ञापन लिए थे। बता दें कि छानबीन में ऐसे 277 फर्जी प्रकाशन सामने आए हैं, जो केवल विज्ञापन लेने के लिए अखबार प्रकाशित करते थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में इन प्रकाशनों ने लगभग दो करोड़ रुपए का विज्ञापन लिया है और इन प्रिंटिंग प्रेस में से कुछ तो एक दिन में मात्र 70 अखबार ही प्रकाशित कर रहे थे।

मामला संज्ञान में आते ही मंत्रालय ने डीएवीपी को निर्देश दिया कि वे उन प्रकाशनों के खिलाफ एफआर्इआर दर्ज कराए, जिनके खिलाफ छानबीन में पाया गया कि उन्होंने गलत तरीके से सरकारी विज्ञापन लिए थे।

दरअसल सरकार ने अब यह भी तय किया है कि गलत तरीके से सरकारी विज्ञापन हथियाने वाले प्रकाशनों से पूरा पैसा वसूला जाए।

बता दें कि हाल ही में मंत्रालय के संज्ञान में आया था कि कुछ प्रकाशन गलत तरीके से केंद्र सरकार के विभाग डीएवीसी से विज्ञापन ले रहे हैं। इसके बाद मंत्रालय ने अपने संबंधित मंत्रालयों को इस बारे में छानबीन के आदेश दिए, जिसमें 277 फर्जी प्रकाशन सामने आए, जिनके बारे में गलत ढंग से सरकारी विज्ञापन लेने की बात सामने आई। इसके बाद डीएवीपी की तरफ से इन तमाम प्रकाशनों को बाकायदा कारण बताओ नोटिस भेजा गया, जिनमें 277 में से केवल 118 प्रकाशनों से इस नोटिस का जवाब मिला, जबकि 159 प्रकाशनों ने इस नोटिस का जवाब देना तक जरूरी नहीं समझा।

हालांकि इसके बाद डीएवीपी ने सरकार को अपनी सिफारिश भेजी कि जवाब न देने वाले प्रकाशनों को विज्ञापन के लिए बने सरकारी पैनल से बाहर किया जाए, बल्कि उनसे सरकार द्वारा दिया पैसा भी वसूला जाए। इतना ही नहीं, मंत्रालय के तहत आने वाले दो विभागों डीएवीपी और अखबारों व पत्र पत्रिकाओं का रजिस्ट्रेशन करने वाली संस्था आरएनआई ने मिलकर कुछ संस्थाओं पर छापे भी मारे।

कुल 9 प्रकाशनों पर छापेमारी की गई, जिसमें से 5 दिल्ली एनसीआर और 4 लखनऊ के थे। इन छापों व सरकार द्वारा की गर्इ छानबीन में कर्इ तरह की गड़बड़ियां सामने आईं।

उल्लेखनीय हैं कि पिछले दो सालों में इन फर्जी प्रकाशनों को खासी रकम सरकारी विज्ञापन के जरिए दी गर्इ। मंत्रालयों से मिली जानकारी के मुताबिक, जहां साल 2015-16 में ऐसे प्रकाशनों को 1,95,44, 987 रुपए के विज्ञापन दिए गए, वहीं साल 2016-17 में अब तक 1,19,36, 172 रुपए के विज्ञापन दिए जा चुके हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

4 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

4 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

4 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

4 hours ago