होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ईटीवी में लंबी पारी खेलने वाले दानिश अज़ीज़ अब इस न्यूज चैनल में संभालेंगे यूपी-NCR की कमान
ईटीवी में लंबी पारी खेलने वाले दानिश अज़ीज़ अब इस न्यूज चैनल में संभालेंगे यूपी-NCR की कमान
जौवाद हसन ।। ईटीवी यूपी में 10 साल से जुड़े रहने के बाद, दानिश अज़ीज़ अब नेशनल वायस चैनल के साथ जुड़ गए हैं। हालांकि ईटीवी से इस्तीफा देने के बाद अज़ीज़ ने कुछ दिनों के लिए ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में लॉन्च होने वाले चैनल ‘यूपी टीवी’ को जॉइन किया था, लेकिन वे यहां अप
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
जौवाद हसन ।।
ईटीवी यूपी में 10 साल से जुड़े रहने के बाद, दानिश अज़ीज़ अब नेशनल वायस चैनल के साथ जुड़ गए हैं। हालांकि ईटीवी से इस्तीफा देने के बाद अज़ीज़ ने कुछ दिनों के लिए ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में लॉन्च होने वाले चैनल ‘यूपी टीवी’ को जॉइन किया था, लेकिन वे यहां अपनी पारी को ज्यादा दिनों तक आगे नहीं बढ़ा सके। अब वे ‘नेशनल वायस’ चैनल के साथ करियर के सफर की पारी को आगे बढ़ाएंगे। वे यहां यूपी व एनसीआर के ब्यूरो हेड का पदभार संभालेंगे।
स्थानीय चैनल और दैनिक अखबार से करियर की शुरुआत करने बाद अज़ीज़ ने ईटीवी जॉइन किया, 2009 में एटा से नोएडा ट्रांसफर होने के बाद ईटीवी में रहते हुए उन्होंने कई घोटालों को उजागर किया।
कानपुर के रहने वाले दानिश अज़ीज़ बर्जेश मिश्रा के काफ़ी करीबियों में से एक बताएं जाते हैं। यही वजह है कि दानिश अज़ीज़ ने बर्जेश मिश्रा के साथ ईटीवी से इस्तीफा देकर ‘यूपी टीवी’ जॉइन कर लिया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स