होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...अब इस दैनिक अखबार ने डिजिटल की दुनिया में दी दस्तक
...अब इस दैनिक अखबार ने डिजिटल की दुनिया में दी दस्तक
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राजस्थान का हिंदी अखबार ‘दैनिक नवज्योति’ ने अब डिजिटल की दुनिया में कदम रख दिया है। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर समूह ने अपनी न्यूज वेबसाइट (dainiknavajyoti.com) का लोकार्पण किया। इस न
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राजस्थान का हिंदी अखबार ‘दैनिक नवज्योति’ ने अब डिजिटल की दुनिया में कदम रख दिया है। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर समूह ने अपनी न्यूज वेबसाइट (dainiknavajyoti.com) का लोकार्पण किया। इस न्यूज पोर्टल का लोकार्पण वरिष्ठ कवि व टीवी कलाकार शैलेश लोढ़ा ने जयपुर के बी.एम.बिरला सभागार में किया।
दैनिक नवज्योति वेबसाइट के संपादक गौरव चौधरी के मुताबिक, ये वेबसाइट राजस्थान समेत, देश-विदेश की ताजा खबरों की लगातार अपडेट देखी जा सकती है। प्रदेश की जिलेवार खबरों के साथ खेल, बॉलीवुड, मनोरंजन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, बिजनेस, गैजेट और खाना-खजाना पर भी हर रोज अपडेट मिलती है। पाठकों को वेबसाइट से सीधा जोड़ने के लिए विचार मंच और ब्लॉगर मंच कैटगरी भी रखी गई है। वेबसाइट के पाठक अपने ब्लॉग, विचार और सम-सामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रियाएं पूरे विश्व के साथ साझा कर सकते हैं। इसके लिए पाठक ई-मेल- dainiknavajyotidigital@gmail.com पर अपने मेल भेज सकते हैं। पाठकों को समाचार की वेबसाइट से सीधे जोड़ने की पहल दैनिक नवज्योति ने की है। पाठकगण वेबसाइट को लेकर अपने सुझावों के लिए भी आमंत्रित हैं। गांवों, कस्बों तक वेबसाइट और अखबार को ज्यादा से ज्यादा पहुंच को बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसको लेकर आगामी दिनों में दैनिक नवज्योति कुछ कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा।
दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस की संध्या पर दैनिक नवज्योति की ओर से बिरला सभागार में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 'देश-राग' का आयोजन हुआ। इस कवि सम्मेलन में शैलेष लोढ़ा, हास्य कवि संजय झाला, राजेन्द्र राजन, दिनेश दिग्गज, कविता तिवारी और पवन आगरी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
इसी कार्यक्रम के दौरान वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश चौधरी, आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर वीरेन्द्र सिंह, जी न्यूज रीजनल चैनलों के प्रमुख जगदीश चन्द्रा और जयपुर मैराथन के आयोजक पंडित सुरेश मिश्रा, रजिस्ट्रार भुवन मुख्य अतिथियों में शामिल थे।
इस दौरान दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी, महाप्रबंधक विजय चौधरी, 'नवपैक एंड प्रिंट' की निदेशक पायल चौधरी, जयपुर ब्यूरो संपादक महेश शर्मा, प्रबंधक अनिल जैन, वरिष्ठ संवाददाता एल एल शर्मा, dainiknavajyoti.com के संपादक गौरव चौधरी और दैनिक नवज्योति परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों ने दैनिक नवज्योति की वेबसाइट की प्रस्तुति की तारीफ की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बता दें कि वेबसाइट का ट्विटर हैंडल @dailynavajyoti और फेसबुक पेज @dainiknavajyotinews है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स