होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस वजह से आज होने वाला ‘दैनिक भास्कर इंक अवॉर्ड्स 2016’ कार्यक्रम हुआ रद्द
...इस वजह से आज होने वाला ‘दैनिक भास्कर इंक अवॉर्ड्स 2016’ कार्यक्रम हुआ रद्द
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मुंबई में शुक्रवार यानी आज सुबह से जमकर बारिश हो रही है जिसकी वजह से मुंबई पूरी तरह से थम गई है। यही वजह है कि बहुप्रसिद्ध मीडिया वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया द्वारा आज मुंबई में होने वाला ‘दैनिक भास्कर इंक अवॉर्ड्स 2016’ कार्यक्रम रद्द कर दिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मुंबई में शुक्रवार यानी आज सुबह से जमकर बारिश हो रही है जिसकी वजह से मुंबई पूरी तरह से थम गई है। यही वजह है कि बहुप्रसिद्ध मीडिया वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया द्वारा आज मुंबई में होने वाला ‘दैनिक भास्कर इंक अवॉर्ड्स 2016’ कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
भारी बारिश के चलते शहर में जगह-जगह पानी भर गया है, जिसकी वजह से लोगों को यात्रा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से कार्यक्रम को रद्द किया गया है, जिसके लिए एक्सचेंज4मीडिया ने खेद व्यक्त किया है।
फिलहाल ‘दैनिक भास्कर इंक अवॉर्ड्स 2016’ कार्यक्रम की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स