होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘नई दुनिया’ ने बताया- कान में छेद के चलते गावस्कर बन गए क्रिकेटर...

‘नई दुनिया’ ने बताया- कान में छेद के चलते गावस्कर बन गए क्रिकेटर...

हिंदी दैनिक अखबार ‘नईदुनिया’ ने महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें उसने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि सुनील गावस्कर के साथ भी किस्मत एक बार खेल खेल चुकी है और उस समय यदि उनके चाचा ने सतर्कता न दिखाई होती, तो सुनील गावस्कर महान क्रिकेटर नहीं बल्कि समंदर या नदियों में मछली पकड़ने वाल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

हिंदी दैनिक अखबार ‘नईदुनिया’ ने महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें उसने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि सुनील गावस्कर के साथ भी किस्मत एक बार खेल खेल चुकी है और उस समय यदि उनके चाचा ने सतर्कता न दिखाई होती, तो सुनील गावस्कर महान क्रिकेटर नहीं बल्कि समंदर या नदियों में मछली पकड़ने वाले एक गुमनाम मछुआरे होते। पढ़िए ये रिपोर्ट-

चाचा ने न देखा होता कान का छेद तो सुनील गावस्कर बन जाते मछुआरा

किस्मत भी कमाल होती है, यदि वह वक्त पर साथ दे दे तो फिर इंसान दुनिया जीत सकता है, लेकिन अगर वह ऐन वक्त पर साथ न दे तो फिर पूरी जिंदगी का रुख बदल सकता है।

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर के साथ भी किस्मत ने ऐसा ही खेल खेला था। यदि ऐन वक्त पर उनके चाचा सतर्कता न रखते तो सुनील गावस्कर महान क्रिकेटर नहीं बल्कि समंदर या नदियों में मछली पकड़ने वाले एक गुमनाम मछुआरे बन जाते।

किस्सा उस दिन का है जब सुनील गावस्कर का जन्म हुआ था। मां ने उन्हें जन्म दिया और रिश्तेदार, परिजन सब देखने आने लगे। बारी-बारी सबने सुनील को देखा लेकिन उनके चाचा मौसेरकर ने उन्हें गोद में लेकर बहुत गहरे मन से निहारा। इस दौरान उन्होंने देखा कि भतीजे के कान के पास एक छोटा-सा छेद है। बस यह बात उनके मन के किसी कोने में दर्ज हो गई। यहां तक तो सब कुछ ठीक था लेकिन जब अगले दिन वे फिर अपने नन्हे भतीजे से मिलने आए और उसे गोद में उठाकर खिलाने लगे तो अचानक चौंक गए।

दरअसल, जिस बच्चे को वे पहले दिन खिला रहे थे, वह ये नहीं था। इस बच्चे के कान के पास छोटा छेद नहीं था। वे तुरंत हरकत में आए और अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। स्टाफ प्रबंधन पहले तो कहने लगा कि आपको कोई गलतफहमी हुई होगी, लेकिन जब चाचा ने साफ तौर पर बताया कि मैंने अच्छी तरह बच्चे के कान के पास छेद देखा था तो अस्पताल स्टाफ सनी को ढूंढने पर राजी हुआ।

थोड़ी ही देर बाद पास वाले कमरे में कान के पास छेद वाला बच्चा मिल गया। जब पड़ताल की तो पता चला कि नर्स की गलती से सनी को एक मछुआरे की पत्नी के पास सुला दिया गया था जबकि मछुआरे का बेटा सनी की मां के पास सुला दिया गया था। निश्चित रूप से दवाई देने या अन्य किसी समय यह गलती हुई थी, मगर सनी के चाचा की सतर्कता ने इस गलती को सुधार दिया। अगर सुनील गावस्कर के चाचा की नजरें पारखी नहीं होती तो सोचिए कि सुनील गावस्कर आज मछुआरे होते और भारतीय क्रिकेट का एक महान सितारा देश को मिलता ही नहीं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

16 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago