होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कवरेज करने गए पत्रकार से पुलिस ने की बदसलूकी, मोबाइल छीनकर तोड़ा
कवरेज करने गए पत्रकार से पुलिस ने की बदसलूकी, मोबाइल छीनकर तोड़ा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। झारखंड के दुमका जिले में पुलिस द्वारा एक पत्रकार से बदसलूकी का मामला सामने आया है। शराब की छापेमारी की कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ पुलिस ने केवल गाली-गलौज की बल्कि, उसका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। दरअसल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
झारखंड के दुमका जिले में पुलिस द्वारा एक पत्रकार से बदसलूकी का मामला सामने आया है। शराब की छापेमारी की कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ पुलिस ने केवल गाली-गलौज की बल्कि, उसका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया।
दरअसल पत्रकार के साथ यह बदसलूकी तब हुई, जब पुलिस गांधी मैदान के पास खुलेआम बिक रही शराब को बंद करा रही थी। वहां मौजूद महिला के साथ पुलिस अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बदसलूकी कर रही थी। यह सब मौके पर मौजूद जैन टीवी के पत्रकार विकास प्रसाद अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे थे, कि तभी पुलिस के एक जवान ने गाली-गलौज करते हुए पत्रकार का मोबाइल छीन लिया और फिर उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसका मोबाइल टूट गया।
जब पत्रकार ने इसकी शिकायत दुमका के पुलिस उपाधीक्षक से की तो, उन्होंने कहा कि छापामारी के लिए कौन सी पुलिस टीम मौके पर गई थी, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है और जल्द ही वे इसका पता लगाएंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।
पूरी घटनाक्रम इस विडियो में देख सकते हैं:
मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स