होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिजिटल मीडियम में इन तीन बातों का रखें खास ध्यान, बोले वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी

डिजिटल मीडियम में इन तीन बातों का रखें खास ध्यान, बोले वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मी‍डिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">मुंबई में हाल ही में पहली 'Dentsu Aegis Network exchange4media' डिजिटल रिपोर्ट लॉन्च की गई। रिपोर्ट में डिजिटल एडवर्टाइजिंग की ग्रोथ, इसके पीछे के कारणों के साथ-साथ डिजिटल मीडियम और डि‍जिटल एडवर्टाइजिंग के

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

मुंबई में हाल ही में पहली 'Dentsu Aegis Network exchange4media' डिजिटल रिपोर्ट लॉन्च की गई। रिपोर्ट में डिजिटल एडवर्टाइजिंग की ग्रोथ, इसके पीछे के कारणों के साथ-साथ डिजिटल मीडियम और डि‍जिटल एडवर्टाइजिंग के फ्यूचर के बारे में बात की गई है।

इस लॉन्चिंग के मौके पर ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के एमडी और सह संस्‍थापक अरनब गोस्‍वामी ने बताया कि डिजिटल मीडियम को लेकर वह क्‍या सोचते हैं। हालांकि उन्‍होंने यह भी माना कि कुछ वर्ष पूर्व तक उन्‍होंने इस पर ज्‍यादा ध्‍यान नहीं दिया था।

गोस्‍वामी के अनुसार, इस माध्‍यम की ताकत इस बात पर निर्भर करती है कि कोई भी सिर्फ डिजिटल मीडियम पर फोकस कर इसे एक बड़ा मीडिया ब्रैंड बना सकता है। अपना उदाहरण देते हुए उन्‍होंने कहा कि हालांकि टीवी पर उनकी भूमिका एक पत्रकार की थी लेकिन डिजिटल मीडियम की बदौलत ही वह लोगों से इस तरह जुड़ सके।

डिजिटल ऑडियंस के बारे में अरनब गोस्‍वामी ने कहा, ‘डिजिटल पर लोगों को फेस वैल्‍यू से कुछ लेना-देना नहीं होता है, वे विश्‍वसनीयता चाहते हैं, वे खुद को आपके जोड़ना चाहते हैं। वे प्रॉडक्‍ट से सरल भावनात्‍क लगाव चाहते हैं, उन्‍हें नंबरों की कोई चिंता नहीं होती है।’

अरनब ने टेलिविजन को ‘democratic, fragmented medium’ बताया, जिसमें व्‍यूअर्स के पास अनगिनत विकल्‍प हैं लेकिन इनमें डिजिटल मीडिया सबसे आगे है।

इस मौके पर अरनब गोस्‍वामी ने यह भी सलाह दी कि डिजिटल पर आप किसी भी चीज के बारे में तभी दावा करें जब आप उसके बारे में सौ प्रतिशत सुनिश्चित हों। अरनब के अनुसार, ‘आप तो सिर्फ एक बार किसी चीज को चुनौती देंगे लेकिन आपको 1000 गुना बार उसका विरोध झेलना पड़ेगा।’

इसके अलावा उन्होंने यह भी सलाह दी कि डिजिटल ऑडियंस को सिर्फ क्वालिटी से मतलब होता है उसे संख्या (quantity) से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

आखिर में उन्‍होंने डिजिटल माध्‍यम में तीन बातों पर खास ध्‍यान रखने का सुझाव देते हुए कहा कि सबसे पहले तो दृ‍ढ विश्वास (conviction) होना चाहिए, आपका मैसेज काफी सिंपल होना चाहिए और आपके अंदर सेंस ऑफ ह्यूमर (sense of humour) भी होना चाहिए। आपको खुद को और अपने ब्रैंड को भी ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

54 minutes ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

54 minutes ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

54 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

53 minutes ago