होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मिलिंद खांडेकर के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस हुई उग्र, इस तरह जताया विरोध...

मिलिंद खांडेकर के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस हुई उग्र, इस तरह जताया विरोध...

एबीपी न्यूज नेटवर्क में मिलिंद खांडेकर के मैनेजिंग एडिटर का पद छोड़ने की वजह...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

एबीपी न्यूज नेटवर्क में मिलिंद खांडेकर के मैनेजिंग एडिटर का पद छोड़ने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन मीडिया गलियारों में चर्चाओं का बाजार शुरू हो गया है। कई लोग उनके इस्तीफे के पीछे की वजह मोदी सरकार की मंशा को भांप रहे हैं। वहीं विरोधी पार्टियां भी इसे भुनाने में लग गईं हैं और सरकार को घेरने का मन बना लिया है, लिहाजा ये कह सकते हैं कि खांडेकर के अचानक यूं इस्तीफा दे देने की वजहों का अब पोस्टमार्टम  शुरू हो गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘2019 की बड़ी हार हो गई, फासीवादी सरकार सत्ता को लेकर बोली जाने वाली सच्चाई को स्वीकार करने से इनकार करती है। उन्होंने आगे लिखा- मुझे पता चला है कि बीजेपी चीफ व वित्त मंत्री के बीच हुई बातचीत के बाद एक बड़े चैनल के मालिक ने एडिटर से इस्तीफा देने को कहा है क्योंकि टीवी शो ने ‘मन की बात’ में बोले गए झूठ को उजागर किया था।’


दरअसल उनका ये ट्वीट इशारा करता है कि हाल ही में चैनल के प्राइम टाइम शो ‘मास्टरस्ट्रोक’ ने जिस तरह से ये खुलासा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में एक महिला से गलत तरीके से सरकार की झूठी उपलब्धियों की तारीफ करवाई गई थी, ये उसी का नतीजा है।

हालांकि ये सच है कि चैनल के प्राइम टाइम ने जिस तरह से अपने शो में यह खुलासा किया था, उसके बाद से ‘मास्टरस्ट्रोक’ शो काफी सुर्खियों में बना रहा। पहले तो इसी प्रोग्राम केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और उसके बाद से ‘मास्टरस्ट्रोक’ के टेलिकास्ट में कई तरह की दिक्कतों की खबरें सामने आने लगीं, जोकि अभी भी जारी हैं, जैसा कि नीचे के ट्वीट में देख जा सकता है। हालांकि इस तरह की दिक्कतों को एबीपी न्यूज ने खुद स्वीकार किया है कि उनके इसी शो में दिक्कत आ रही है और अपने दर्शकों ये भरोसा दिलाया है कि वे जल्द ही इससे निजात पा लेंगे।








सुरजेवाला ने 2 अगस्त यानी आज करीब साढ़े दस बजे अपना ट्वीट किया जिसके बाद से उनके इसी ट्वीट पर उनके फॉलोअर्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक 353 लोग री-ट्वीट कर चुके हैं और एक हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए संजीव धामतन नामक यूजर ने लिखा,‘मोदी और भाजपा द्वारा देश कि स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर दबाव की राजनीति का नतीजा है कि आज देश के निष्पक्ष व सत्यता से पूर्ण पत्रकार अपना इस्तीफा दे रहे हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का दमन प्रजातंत्र के लिए हानिकारक है।’



वहीं रणधीर मलिक नामक यूजर लिखते हैं- ‘अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद ये दोनों भी एंटीगुआ के समुंदर किनारे अपने दोस्तों के साथ ही रहेंगे।’



जबकि मजोरसैन यूजर लिखते हैं ‘निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता पर भाजपा सरकार की तानाशाही व फासीवादी सोच का प्रहार:-

भारत की तानाशाही अब बोल रहा सिर चड़ के ABP न्यूज़ के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने दिया इस्तीफा, चैनल पर लग रहा था मोदी सरकार के खिलाफ कवरेज का आरोप’



  

 


टैग्स एबीपी न्यूज रणदीप सिंह सुरजेवाला मिलिंद खांडेकर
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

23 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago