होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिबेट में Zee के पत्रकार को कांग्रेस प्रवक्ता ने यूं धमकाया...

डिबेट में Zee के पत्रकार को कांग्रेस प्रवक्ता ने यूं धमकाया...

न्यूज़ चैनलों पर चलने वाली डिबेट में पत्रकारों को क्या कुछ नहीं सहना...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

न्यूज़ चैनलों पर चलने वाली डिबेट में पत्रकारों को क्या कुछ नहीं सहना पड़ता। कभी उन पर पक्षपात के आरोप लगते हैं, तो कभी उन्हें नेताओं की बदजुबानी का भी शिकार होना पड़ता है। हाल ही में 'ज़ी न्यूज़' के पत्रकार अमन चोपड़ा को भी कुछ ऐसे ही अनुभव से दो-चार होना पड़ा। अमन 'ज़ी' के लोकप्रिय शो ‘ताल ठोक के’ होस्ट करते हैं। इससे पहले वह एबीपी न्यूज़ और राज्यसभा टीवी में भी रह चुके हैं।

‘ताल ठोक के’ के एक एपिसोड के लिए कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा को बतौर अतिथि बुलाया गया था। सवाल-जवाब के दौर के बीच जैसे ही अमन ने कुछ तीखे प्रश्न दागे, शर्मा आगबबूला हो गए। दरअसल, अमन चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे अपमानजनक शब्दों के साथ ही राज बब्बर द्वारा नक्सलियों को क्रांतिकारी कहे जाने पर शर्मा से जवाब मांगा था।

जायज है इन सवालों का सीधा जवाब देना शर्मा के लिए आसान नहीं था, इसलिए उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार को ही निशाना बना डाला। कांग्रेस नेता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 2019 के बाद इतने लोग जेल जाएंगे कि आपके लिए गिनना मुश्किल हो जाएगा। जब अमन ने शर्मा से पूछा कि क्या आप मुझे धमकी दे रहे हैं कि आप मुझे राजद्रोह के आरोप में जेल भेजेंगे? तो शर्मा ने तुरंत अपनी टोन बदल ली। उन्होंने कहा कि मैं पत्रकारों की बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन जो ऐसा करेगा, वो 2019 के बाद कांग्रेस द्वारा जेल ज़रूर भेजा जाएगा।

दरअसल, भाजपा नेता गौरव भाटिया ने आलोक शर्मा द्वारा पत्रकार को धमकाने का वीडियो ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ‘ज़ी न्यूज़ पर कांग्रेस प्रवक्ता ने एक पत्रकार को उसकी ड्यूटी करने के लिए धमकाया। पत्रकार अमन चोपड़ा ने कांग्रेस प्रवक्ता से कुछ तीखे सवाल पूछे थे, जिसके जवाब में कांग्रेस नेता ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो सभी को जेल भेजा जाएगा। मैं इस तरह के अलोकतांत्रिक बयान की निंदा करता हूँ’। वैसे ये किसी एक पार्टी की बात नहीं है. सभी दलों का लगभग एक जैसा हाल है। जब भी नेताओं को सवाल चुभने लगते हैं, वह पत्रकारों के खिलाफ बदजुबानी पर उतर आते हैं। जम्मू कश्मीर के पत्रकार शुजात बुख़ारी की हत्या के बाद भाजपा विधायक लाल सिंह ने भी पत्रकारों को खुलेआम धमकाया था। लाल सिंह ने कहा था कि कश्मीर के जो पत्रकार, शुजात बुख़ारी केस में राज्य का माहौल ख़राब कर रहे हैं,  उन्हें शुजात बुख़ारी को नहीं भूलना चाहिए कि उनके साथ क्या हुआ। सिंह के इस बयान पर काफी बवाल भी मचा था।


टैग्स पत्रकार
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago