होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 3 पत्रकारों की ये कमेटी करेगी माखनलाल विश्वविद्यालय के कुलपति की ‘तलाश’
3 पत्रकारों की ये कमेटी करेगी माखनलाल विश्वविद्यालय के कुलपति की ‘तलाश’
मध्यप्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में नए कुलपति की...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मध्यप्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में नए कुलपति की तलाश तेज हो गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से तीन सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन किया गया है।
मध्य प्रदेश में जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव डॉ. एचएल चौधरी की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार, इस कमेटी में भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिवेदी, विजय दत्त श्रीधर और ‘सहारा समय’ दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार मनोज मनु को शामिल किया गया है। कमेटी के सदस्यों को अपनी अनुशंसा शीघ्र करने के लिए कहा गया है, ताकि जल्द से जल्द नए कुलपति की नियुक्ति की जा सके।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के इस्तीफे की ख़बरें सामने आई थीं। कुछ दिन पूर्व ही माखनलाल विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश उपासने ने अपना पद छोड़ दिया था।
टैग्स माखनलाल यूनिवर्सिटी कुलपति